{"_id":"603923df8ebc3e150231ddd9","slug":"pledged-to-follow-the-path-of-saint-ravidas-saharanpur-news-mrt52733926","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत रविदास शोभायात्रा निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत रविदास शोभायात्रा निकाली
विज्ञापन
संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प
नागल/चिलकाना। भाटखेड़ी गांव में शुक्रवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर शोभा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ सहकारी समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि मान सिंह सैनी एवं रामपाल सिंह गौतम ने किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन की सार्थकता तभी है जब हम महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर बुराइयों को अपने जीवन से दूर करें। कार्यक्रम में भीम आर्मी के राष्ट्रीय सचिव कमल सिंह वालिया ने भी रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बुल्ला शाह, एचडी गौतम, पदम सिंह सैनी, सुरेश प्रधान, जलसिंह, हरिकिशन आदि मौजूद रहे।
वहीं, चिलकाना के गाठेड़ा गांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधान वीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास समाज सुधारक थे। इसलिए हमें उनके बताए गए आदर्शों का अपनाना चाहिए। इस दौरान सुंदर एवं मनमोहक झांकियां भी निकाली गई है। शोभायात्रा में डा. संजय कुमार, डा. सोनी कुमार, मान सिंह, जल सिंह, रूपेश कुमार, संदीप कुमार, विशाल कुमार आदि रहे। इसके अलावा गांव सुचेला देवा, सीकरी कला में भी रविदास की जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई।