फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Playing with the safety of children, 254 school vehicles running unfit

Saharanpur News: बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़, दौड़ रहे 254 स्कूली वाहन अनफिट

Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Playing with the safety of children, 254 school vehicles running unfit
सहारनपुर। स्कूलों में आते-जाते समय बच्चे वाहनों में सुरक्षित रहें, इसको लेकर परिवहन विभाग स्कूली वाहनों की जांच कर रहा है। फिर भी जनपद में कई स्कूलों के 254 वाहन अनफिट दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में बच्चे सुरक्षित नहीं हैं। स्कूल संचालक वाहनों की फिटनेस नहीं करा रहे हैं। संभागीय परिवहन विभाग ने इन वाहन मालिकों और स्कूल संचालकों को नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने पांच जनवरी से चार फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह के तहत जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया था। अभियान के दौरान दिल्ली रोड, देवबंद, नानौता, अंबाला रोड, अंबेहटा सहित अन्य मार्गों पर मानक पूरे न करने और बिना फिटनेस के चलने वाले करीब 350 स्कूली वाहनों की जांच की गई थी। जिनमें 30 से अधिक स्कूली वाहनों के मानक पूरे नहीं मिले थे। इनमें से कुछ स्कूल संचालकों ने तो तुरंत ही वाहनों की फिटनेस करा ली थी। जनपद में अभी भी 254 वाहन ऐसे हैं, जो बिना फिटनेस के दौड़ रहे हैं। ऐसे वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से नोटिस दिए गए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन आरपी मिश्रा ने कहा कि यदि जल्द फिटनेस नहीं कराई तो होली के बाद अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। उनके वाहनों का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-ये है गाइडलाइन
- बस में फर्स्ट एड बॉक्स होना चाहिए
- बस में आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम होने चाहिए
- खिड़कियों के बाहर लोहे की ग्रिल होनी चाहिए
- बस में स्कूल का एक सहायक होना चाहिए।
- बस के दरवाजे में लॉक मजबूत होना चाहिए।
- वाहन चालक को गाड़ी चलाने का पांच साल का अनुभव हो।
- स्कूली बस पीले रंग की होनी चाहिए।

जनपद में बिना फिटनेस के चलने स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किए गए है। स्कूल प्रबंधकों से कहा गया है कि वह जल्द ही अपने वाहनों का फिटनेस करा लें। अनफिट वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- आरपी मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed