फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Playing with the lives of children, deficiencies found in 38 school vehicles, notice issued

Saharanpur News: बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़, 38 स्कूली वाहनों में मिली कमी, नोटिस जारी

Mon, 07 Jul 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Playing with the lives of children, deficiencies found in 38 school vehicles, notice issued
- तीन स्कूली वाहनों की फिटनेस मिली खत्म, किया चालान, 228 वाहनों की हुई जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बच्चों को लाने-ले जाने के लिए स्कूलों में संचालित वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण आदि की जांच को अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में अब तक 228 वाहनों की जांच की गई है। इसमें 38 वाहनों में कमी मिली है। विभागीय अधिकारियों को नोटिस जारी किए हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन एमपी सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले में 1375 पंजीकृत स्कूली वाहन हैं। अब तक अभियान में 228 वाहनों की जांच की गई है। इनमें से तीन स्कूली वाहन बिना फिटनेस चलते मिले। 38 स्कूली वाहनों में कमियां पाई गईं। किसी में दवाइयों का फर्स्ट एड बॉक्स गायब था तो कोई बिना इमरजेंसी गेट लिखा मिली।
विज्ञापन

फर्स्ट एड बॉक्स की जगह दवाइयों को पन्नी में रखा हुआ था। इनके अलावा स्कूली वाहनों में फायर सिलिंडर पर तिथि नहीं लिखी पाई गई। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि जिन स्कूली वाहनों की फिटनेस खत्म मिली है, उनकी फिटनेस कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिनमें कमियां मिली है, उन्हें दूर कराने के लिए कहा गया है। इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed