फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players who shine in Boxing, Kabaddi and Taekwondo competitions

बॉक्सिंग, कबड्डी और ताईक्वांडो प्रतियोगिता में चमके खिलाड़ी

Mon, 28 Mar 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Players who shine in Boxing, Kabaddi and Taekwondo competitions
स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिला प्रशासन और खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय बॉक्सिंग, कबड्डी और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन पर विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी के साथ पांच दिवसीय खेलों का समापन हो गया।
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कुल सात टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबला आरएस कबड्डी एकेडमी तल्हेड़ी बुजुर्ग और लास्ट मूवमेंट राजकीय डिग्री कॉलेज देवबंद के बीच हुआ, जिसमें आरएस एकेडमी विजेता रही। विजेता टीम के खिलाड़ी अखिल चौधरी, दुष्यंत चौधरी, रितिक चौधरी, देव मेहरवाल, अर्पित यादव, रोहित तोमर, शाकिब अख्तर, सत्यम तोमर, विशाल, अनुभव, रितिक, वैदिक चौधरी रहे, जबकि आशीष चौधरी मैनेजर थे। समापन पर सिटी मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर काशीनरेश यादव, संजीव कुमार, लाल धर्मेंद्र प्रताप, सुनील कुमार, प्रताप सैनी, अभिषेक चौधरी, तबरेज खान, अनुज सैनी, वरुण, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो में चले दांवपेंच
जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्ग के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 35 से 40 किलोग्राम में आरव पहले, यश दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। 40 से 45 किलोग्राम में कुलवीर, यश और राज क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। 45 से 50 किलोग्राम में प्रिय ने पहला, आदित्य ने दूसरा और अक्षय ने तीसरा स्थान पाया। 50 से 55 किलोग्राम में अनंत पहले, अमन दूसरे और आकाश तोमर तीसरे स्थान पर रहे। 55 से 60 किलोग्राम में पारस ने पहला, मौलिक राज ने दूसरा और सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 से 65 किलोग्राम में मयंक पहले, रुद्राक्ष दूसरे और गर्वित तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं के 35 से 40 किलोग्राम में आर्या गेरा पहले, श्रेया दूसरे और अवंतिका तीसरे स्थान पर रही। 40 से 45 किलोग्राम में ख्याति ने पहला, सहज ने दूसरा और दिशा ने तीसरा स्थान पाया। 45 से 50 किलोग्राम में निष्ठा पहले, अनुष्का दूसरे और आराध्या तीसरे स्थान पर रही। 50 से 55 किलोग्राम में शगुन, नव्या और वंशिका क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। 55 से 60 किलोग्राम में प्राप्ति ने पहला, कशिश ने दूसरा और शगुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 60 से 65 किलोग्राम भार में पूजा पहले, रोनक दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्सिंग में दिखाई पंच की ताकत
जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 18 से 21 किलोग्राम भार में रुद्रप्रताप सैनी पहले, दक्ष दूसरे और दीक्षांत तीसरे स्थान पर रहे। 25 से 28 किलोग्राम में अब्दुल समद ने पहला, रामप्रीत ने दूसरा और अनंत कुमार ने तीसरा स्थान पाया। 28 से 31 किलोग्राम में रुद्र प्रताप पहले, अभिमन्यु दूसरे और विशु पाल तीसरे स्थान पर रहे।

स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड़डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी

स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय कबड़डी प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी

स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed