फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed their strength to be a part of Meerut Mavericks

Saharanpur News: मेरठ मेवरिक्स का हिस्सा बनने को खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 18 Jul 2024 03:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength to be a part of Meerut Mavericks
ज्ञानकलश मैदान पर क्रिकेट का ट्रायल देते ​खिलाड़ी। स्त्रोत-एसोसिएशन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के तहत मेरठ मेवरिक्स टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल हुआ। ज्ञानकलश मैदान पर आयोजित चयन ट्रायल में सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हालांकि बीच में बारिश ने बाधा पैदा की, जिसकी वजह से कुछ खिलाड़ी ट्रायल नहीं दे सके। उन्हें भी जल्द ट्रायल का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लतीफ उर्र रहमान ने बताया कि मेरठ मेवरिक्स टीम में रिंकू सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश क्रिकेट लीग के साथ ही रिंकू सिंह के साथ खेलने को लेकर भी खिलाड़ियों में उत्साह दिखा। यही वजह रही कि 400 से अधिक खिलाड़ी ट्रायल में पहुंचे। ट्रायल के बीच में बारिश आने की वजह से अनेक खिलाड़ी अपना प्रदर्शन नहीं कर सके। जल्द ही नई तिथि जारी कर उन्हें भी मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

ट्रायल लेने के लिए मेरठ मेवरिक्स क्रिकेट टीम के निदेशक उत्कर्ष चंद्रा, बैटिंग कोच सौरभ दुबे, टीम मैनेजर विनय कुमार, वीडियो एनालिसिस सुधीर सिंह व नवीन चौधरी सहारनपुर पहुंचे थे। ट्रायल के आयोजन में एसडीसीए अध्यक्ष राजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्ण कालरा, संरक्षक राज कुमार राजू, एपेक्स सदस्य साजिद उमर, सत्यम शर्मा, मीडिया प्रभारी सैयद मशकूर, संयुक्त सचिव महेश शर्मा, संयुक्त सचिव खेल भूपेंद्र कच्छल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed