फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed strength in Taekwondo competition

ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Players showed strength in Taekwondo competition
जैन डिग्री कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्राफी के साथ। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिनी ओलंपिक के तहत शुक्रवार को महिला खिलाड़ियों की ताइक्वांडो प्रतियोगिता कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता बनने के लिए खिलाड़ियों ने खूब दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ नालंदा वर्ल्ड स्कूल तथा हरि इंस्टीट्यूट के चेयरमैन सुभाष चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 30 से 35 किलोग्राम भार में जाह्नवी पहले, पल्लवी दूसरे और रितिका तीसरे स्थान पर रही। 35 से 40 किलोग्राम भार में यशस्वी ने पहला, निष्ठा ने दूसरा और विधि ने तीसरा स्थान पाया। 40 से 45 किलोग्राम भार में सनम पहले, लक्ष्मी दूसरे और कीर्ति तीसरे स्थान पर रही। 45 से 50 किलोग्राम भार में अफरीदा राना ने पहला, अंची ने दूसरा तथा विदिश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 50 से 55 किलोग्राम भार में नाजिया पहले, चारु दूसरे और खुशी तीसरे स्थान पर रही। 55 किलोग्राम से अधिक भार में खुशी ने पहला, रुखसार ने दूसरा और वैष्णवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में मुस्तकीम अंसारी, सरिता प्रजापति, हैदर अली, अमित कुमार, रितिक आदि रहे। समापन पर डीपीएस की प्रधानाचार्य सुरेखा सिंह और महाराज सिंह कॉलेज के शिक्षक डॉ. संजय गुप्ता के द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष/नगर विधायक संजय गर्ग, प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. पंकज गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र, डॉ. राजेंद्र कुमार, डॉ. शुभ्रा चतुर्वेदी, डॉ. नीता कौशिक, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. अशोक कुमार शर्मा, डॉ. हरवीर सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. नीरज, अलंकार किशोर, वर्तिका त्यागी, अंजली शर्मा, अंजली चौधरी, विवेक मैथ्यूज, आकांक्षा लांबा, सपना गोस्वामी, पप्पू कुमार, नितिन कुमार, मनीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed