फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed strength in Khokho and table tennis competition

खोखो और टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Players showed strength in Khokho and table tennis competition
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित मिनी ओलंपिक के तहत बुधवार को खोखो और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं कराई गई। दोनों ही प्रतियोगिताओं में विजेता बनने के लिए खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर विधायक संजय गर्ग, शिक्षक नेता सुशील पुंडीर और प्रदीप चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। महिलाओं की खोखो प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों में जनता इंटर कॉलेज ने सोफिया जूनियर की टीम को 8-5 के अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सोफिया स्कूल की सीनियर टीम ने लास्ट मूवमेंट क्लब को 11-7 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में सोफिया स्कूल की सीनियर टीम जनता इंटर कॉलेज को 8-6 के अंतर से हराकर विजेता बनी। निर्णायकों में नीतू सैनी, नैना कश्यप, मनीष कुमार, राघव आहूजा, राहुल अरोड़ा शामिल रहे। सरिता प्रजापति, वर्तिका त्यागी, सपना, अंजली शर्मा मौजूद रही।
विज्ञापन

उधर टेबल टेनिस मुकाबलों में अंडर-15 बालकों में सिदाक सिंह पहले और शौर्य अरोड़ा दूसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वाणी पराशर ने पहला और मंशा ने दूसरा स्थान पाया। अंडर-25 बालकों में क्षितिज अरोड़ा पहले और अक्षत अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में रावी सेठी पहले और महिमा ग्रोवर दूसरे स्थान पर रही। निर्णायकों में अलंकार किशोर, ध्रुव अरोड़ा, तेजस्वी चौहान रहे। प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य डॉ. वकुल बंसल, डॉ. एके गुप्ता, डॉ. संदीप गुप्ता, मोहित जैन, अभिनव डंग, सोहेल राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी बिल्डिंग में शरीर का प्रदर्शन
सहारनपुर। मिनी ओलंपिक के तहत मंगलवार को हुई बॉडी बल्डिंग प्रतियोगिता देर शाम तक चली। 55 किलोग्राम भार में शारिक पहले, अनिल दूसरे और रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलोग्राम भार में वसीम पहले, अब्दुल्ला दूसरे और फारूक तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलोग्राम भार में निशांत ने पहला, नजीम ने दूसरा और सायमा बरार ने तीसरा स्थान पाया। 70 किलोग्राम भार में इनाम पहले, इंतखाब दूसरे और आशु तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलोग्राम भार में अभिषेक ने पहला, मुकुल ने दूसरा और तनवीर ने तीसरा स्थान प्राप्त कि या। 75 किलोग्राम से अधिक भार में आमिर पहले, गुल्लू दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed