फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed stamina

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 19 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina
रामबाग सरस्वती शिशु मंदिर में विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जनपद के साथ ही मुजफ्फरनगर एवं शामली के 13 विद्यालयों से आए 227 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सह व्यवस्थापक रमेशचंद गर्ग, जंगबहादुर अग्रवाल, अशोक गुप्ता, यशपाल सिंह, सुधीर अग्रवाल, और संदीप तायल ने किया। इसके बाद आयोजित बाल वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशी और सागर प्रथम, नूरानी और शिवम नागवान द्वितीय, काजल और आकाश तृतीय रहे।
विज्ञापन

 
200 मीटर में निशी और मोहित प्रथम, विनीता और अक्षय द्वितीय, आस्था और हर्षपाल तृतीय रहे। 400 मीटर में प्राची और अरविंद प्रथम, वर्तिका और शिवम नागवान द्वितीय, नूरानी मुनव्वर तृतीय रहे। 600 मीटर में निशी और सागर ने प्रथम, अंशू और शिवम नागवान ने द्वितीय और विनीता एवं मुनव्वर ने तृतीय स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
लंबी कूद में रितिक और तनु प्रथम, शिवकुमार और आस्था चौहान द्वितीय, शिवम और रश्मि तृतीय रहे। गोला फेंक में शिवम यादव और भूमिका प्रथम, अजय और आरती द्वितीय, सादिक और आकांक्षा तृतीय रहे। चक्का फेंक में शिवम यादव और मेघा प्रथम, अजय और आरती द्वितीय और मुनव्वर एवं रश्मि तृतीय रहे। बैडमिंटन में मुर्शान और राखी ने बाजी मारी।
 
शिशु वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सलौनी और तुषाराय रियांग प्रथम, गरिमा और गौरव द्वितीय, आरवी और नावेद तृतीय रहे। 200 मीटर में तुषाराय और मीरा प्रथम, नावेद और तनु मलिक द्वितीय जबकि कार्तिक और कशिश तोमर ने तृतीय स्थान पाया। लंबी कूद में अगेरसा और तनु प्रथम, गौरव और रितिका द्वितीय और मोहित एवं सलौनी तृतीय रहे। ऊंची कूद में तुषाराय और गरिमा प्रथम, आशीष और आरवी द्वितीय एवं नावेद और पूजा ने तृतीय स्थान पाया। गोला फेेंक में अगेरसा और मीरा प्रथम, मुबारिक और सिमरन द्वितीय एवं आशीष और आरवी तृतीय रहे।

 
बैडमिंटन में रचित वर्मा और हिमानी ने प्रथम एवं अमन जसवाल और करुणा राजपूत ने द्वितीय स्थान पाया। 35 किलो वर्ग कुश्ती में शोएब और 55 किलो वर्ग में शहजान ने विजय प्राप्त की। खो-खो में मेजबान विद्यालय की टीमें विजयी रही। संचालन मंजु गोयल ने किया। प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, प्रकाशवीर और उपाध्यक्ष राकेश तायल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed