{"_id":"626c22c65d492e47ee3a06b6","slug":"players-showed-punch-in-boxing-trials-saharanpur-news-mrt586591728","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्केबाजी के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाए पंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्केबाजी के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाए पंच
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुक्केबाजी के जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित हुए खिलाड़
- फोटो : SAHARANPUR
मुक्केबाजी के ट्रायल में खिलाड़ियों ने दिखाए पंच
सहारनपुर। राज्य स्तरीय सब जूनियर बालकों की बॉक्सिंग प्रतियोगिता पांच से आठ मई तक झांसी में होगी। प्रतियोगिता के लिए मंडलीय टीम का गठन किया जाना है, जिसके लिए शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने पंच की ताकत आजमाई। मंडलीय ट्रायल के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। मंडलीय ट्रायल शनिवार को स्टेडियम में होगा।
जिला स्तरीय ट्रायल क्षेत्रीय खेल कार्यालय के द्वारा सहारनपुर जिला एमेच्योर मुक्केबाजी संघ के सहयोग से किया गया। कड़ी स्पर्धा के बीच नौ खिलाड़ी मंडलीय चयन ट्रायल के लिए चुने गए। इसमें अर्पित आर्य, आर्यन कुमार, विश्वम, पृथ्वी ठाकुर, कार्तिक खेवाल, प्रज्ज्वलराज चौहान, दुष्यंत, शिवाजी, शुभ खोखर शामिल हैं। कामिल अहमद रेफरी रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि उक्त सभी खिलाड़ी शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इस ट्रायल में मुजफ्फरनगर और शामली के भी चुनिंदा खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को हुए जिला स्तरीय ट्रायल के दौरान अनुज राणा, गौरव ठाकुर, काशीनरेेश यादव, सुशील राणा, बृजपाल आदि मौजूद रहे।
आस्था पाहवा ने स्वर्ण पदक जीता
सहारनपुर। बंगलुरु स्थित जैन ग्लोबल विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया के तहत विश्वविद्यालय खेलों 2022 का आयोजन किया गया। इसमें सहारनपुर निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आस्था पाहवा ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से प्रतिभाग करते हुए 66 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और सहारनपुर का नाम रोशन किया। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार, कामिल अहमद, तबरेज, सुशील राणा, बृजपाल आदि ने आस्था के साथ ही उनके पिता संजीव पाहवा को भी बधाई दी।