फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players leave for Khelo India Youth Games

खेल--

Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Players leave for Khelo India Youth Games
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। नौ से 13 जून तक हरियाणा के पंचकुला शहर में होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए सहारनपुर से खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम से प्रभारी क्षेत्रीय खेल अधिकारी प्रेम कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
जिला बॉक्सिंग संघ के सचिव अनुज कुमार ने बताया कि सहारनपुर के बालक और बालिका बॉक्सर उक्त प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों में सिद्धार्थ, केशव शर्मा, अर्जुन मलिक, रॉकी चौधरी, आकाश पुंडीर, मनीषा, अंजलि चहल, मीमांसा पांडेय शामिल हैं। टीम प्रशिक्षक के रूप में मुकेश यादव और अल्पना शर्मा, मैनेजर के तौर पर युवराज मिश्रा को नामित किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सहारनपुर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करके उत्तर प्रदेश और सहारनपुर का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान संघ सदस्य विक्रम राणा, कामिल अहमद, अंकुश प्रजापति, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रग्बी में उप विजेता रही सहारनपुर की टीम
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य रग्बी प्रतियोगिता लखनऊ के लखनऊ पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई। जूनियर वर्ग की बालिकाओं की टीम उप विजेता रही है। प्रतियोगिता में जूनियर व सीनियर बालकों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। आठ बालकों और छह बालिकाओं का चयन राज्य प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। सहारनपुर डिस्ट्रिक्ट रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक मांगेराम, चेयरमैन पारस छाबड़ा, सचिव संजय कुमार, रविकांत धीमान, अंकित कुमार आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed