फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players got posts and prize money on the lines of Haryana

खिलाड़ियों को हरियाणा की तर्ज पर मिले पद और पुरस्कार राशि

Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Players got posts and prize money on the lines of Haryana
सहारनपुर। विभिन्न खेल संघों के सदस्यों और वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बुधवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैठक की। उन्होंने जनपद में खेल और खिलाड़ियों की स्थिति में सुधार को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष चौधरी नीर पाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, मगर सरकार से सही सम्मान नहीं मिलने की वजह से कई खिलाड़ी खेलों को छोड़ देते हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को हरियाणा की तर्ज पर पद और पुरस्कार राशि देने, खेल कोटे के तहत सभी विभागों में पांच फीसदी खिलाड़ियों को भर्ती देने, जिला स्तर पर कम से कम दस खेलों के प्रशिक्षक तथा ब्लॉक स्तर पर कम से कम आठ खेलों के प्रशिक्षक तैनात करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, खेल प्रशिक्षकों की पूर्णकालिक तैनाती, खिलाड़ियों के चोटिल होने पर उनके इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की भी मांग रखी। बैठक में हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी फुरकान अहमद, शारिक हुसैन, मोहम्मद साहिल, बृजेश कुमार, आरती, पायल, संध्या धीमान, अंजली, अशोक कुमार, निखिल कुमार, संजय भट्ट, रविकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed