फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players from Saharanpur and Muzaffarnagar dominated the divisional games

Saharanpur News: मंडलीय खेलों में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी छाए

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Players from Saharanpur and Muzaffarnagar dominated the divisional games
स्टेडियम में मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड़डी में जोर आजमाइश करते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की दो दिवसीय मंडल स्तरीय खेल एवं स्काउट प्रतियोगिता मंगलवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हो गई। प्रतियोगिता में सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर और शामली के भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पहले दिन खेल स्पर्धाओं में सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के खिलाड़ी छाए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया। अपने संबोधन से उन्होंने प्रतिभागियों में उत्साह और जोश भरा। सहायक शिक्षा निदेशक योगराज सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने भी विद्यार्थियों को अच्छा खेलने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुकाबले कराए गए। जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर पहले और सहारनपुर दूसरे स्थान पर रहा। रिले दौड़ में मुजफ्फरनगर ने पहला और सहारनपुर ने दूसरा स्थान पाया। नाटक में सहारनपुर और राष्ट्रगान में शामली पहले स्थान पर रहा। वालीबाल में मुजफ्फरनगर ने पहला और सहारनपुर ने दूसरा स्थान पाया। स्काउट और गाइड दोनों में सहारनपुर, 80 मीटर बाधा दौड़ में सहारनपुर विजेता रहा। बालकों की 400 मीटर दौड़ में सहारनपुर ने पहला और मुजफ्फरनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

200 मीटर में सहारनपुर ने पहला और मुजफ्फरनगर ने दूसरा तथा बालिकाओं की 400 मीटर दौड़ में सहारनपुर ने पहला व मुजफ्फरनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका जूनियर वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय सोंटा शामली की मुस्कान ने 100 मीटर फर्राटा दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर स्टेट खेलकूद के लिए सलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संदीप पंवार, रविंद्र पंवार, राजकुमार चौधरी, इसम सिंह, राकेश रिमाल, संजय शर्मा, राकेश कुमार, नीरज कुमार, कृपाल मलिक, अंजू कश्यप, अर्चना सिंह, वंदना, शाजिया अंसारी आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed