{"_id":"6236176fd3bd0d3e7641bcbd","slug":"played-holi-with-flowers-saharanpur-news-mrt5810234164","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूलों से होली खेली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूलों से होली खेली
विज्ञापन
हिन्दू संस्कृति विचार परिवार लिकं रोड स्थित एक सभागार में होली महोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। फाग के अवसर पर हिंदू संस्कृति विचार परिवार पर होली महोत्सव मनाया गया। यहां पर फूलों से होली खेली गई। उत्सव पैलेस में आयोजित होली महोत्सव में नवनिर्वाचित विधायकों राजीव गुंबर, ब्रजेश सिंह, मुकेश चौधरी के अलावा मेयर संजीव वालिया, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संपर्क प्रमुख ठाकुर सूर्यकांत सिंह, पूर्व विधायक लालकृष्ण गांधी, महावीर राणा, जगपाल सिंह तथा पूर्व सांसद राघव लखनपाल को सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी भी की गई। राधा-कृष्ण बन कर बालक-बालिकाओं ने नाटिका का मंचन किया। एके गर्ग ने बांसुरी पर गीत की प्रस्तुति दी। सभी ने फूलों की होली खेली। संदीप अग्रवाल, यशपाल भाटिया, राजीव, अशोक चावला, राजीव अग्रवाल, सूर्यकांत ठाकुर, हेमंत अरोडा आदि मौजूद रहे।
मटकी फोड़ होली का आयोजन
सहारनपुर। सामाजिक संगठन जन-चेतना मिशन की ओर से होली महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष सत्येंद्र आहूजा ने कहा भारत का युवक पश्चिमी सभ्यता के अनुकरण में गलत दिशा में भटक गया है, आवश्यकता है उसको सही दिशा की ओर अग्रसर करने के लिए ,सही मार्गदर्शन की। उन्होंने सामाजिक संगठनों से आवाहन किया कि वह इस संदर्भ में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। सिम्मी और सुशील सड़ाना मटकी फोड़ होली का आयोजन किया। सुशील सडाना, शीतल टंडन, आस्था शर्मा, रवि बब्बर,गोविंदर सिंह, रवि जुनेजा, शिव चंद्र गुलाटी, आशु सिंधु, रमन चावला आदि मौजूद रहे।