{"_id":"5fbd4aec8ebc3e5be50e9af1","slug":"plastic-making-the-land-barren-recycling-necessary-saharanpur-news-mrt5125262148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन को बंजर बना रही प्लास्टिक, रीसाइक्लिंग जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन को बंजर बना रही प्लास्टिक, रीसाइक्लिंग जरूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। नगर निगम दस साल में भी कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं कर सका है। ऐसी स्थिति में जहां जगह मिलती है, वहीं नियमों को ताक पर रखकर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। कचरे से खाद बनाने के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। कचरे के सही निस्तारण की व्यवस्था क्या हो? इसी सवाल को लेकर अमर उजाला ने जनप्रतिनिधियों से बात कर उनकी राय जानने का प्रयास किया। पेश है रिपोर्ट।
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान वर्तमान के साथ ही भविष्य के लिए भी कचरे को बड़ी समस्या मानते हैं। उनका कहना है कि कचरा निस्तारण के लिए एक ओर जहां नगर निगम को स्थाई वैज्ञानिक तरीके से व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर आम नागरिक को भी स्वच्छता को लेकर सजग होना होगा। यदि कचरे का सही निस्तारण करने में लोग भागीदारी नहीं करेंगे तो इसके परिणाम बेहद खतरनाक होंगे।
नगर से सपा विधायक संजय गर्ग ने लोगों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग दिए जाने की जरूरत बताई। साथ ही कचरे से निकलने वाले शत प्रतिशत प्लास्टिक, कांच, लोहा आदि की रीसाइक्लिंग की व्यवस्था करने को बेहद जरूरी बताया। उनका कहना है कि प्लास्टिक भूमि को लगातार बंजर बना रहा है। यदि रीसाइक्लिंग की व्यवस्था नहीं की जाती है तो आने वाली पीड़ियों के लिए जीवन मुश्किल होगा।
विज्ञापन
पार्षदों की बात
- पार्षद मंसूर बदर का कहना है कि दस साल में भी कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था नहीं होना भी व्यवस्था पर सवाल खडे़ करता है। चूंकि कचरा अनेक बीमारियों की जड़ भी है। ऐसे में नगर निगम के साथ ही नागरिकों को भी स्वच्छता के लिए अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।
- पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू का कहना है कि जितना जल्द हो सके नगर निगम को बेहट रोड पर अपना डंपिंग ग्राउंड चालू करना चाहिए। शहर की सफाई से लेकर कूड़ा उठान तक की व्यवस्था और सुदृढ़ की जाए। आम नागरिक स्वच्छता में हाथ बटाए।
कूड़ा निस्तारण के लिए बेहट रोड पर जमीन खरीदी गई थी, जिसकी बाउंड्री तैयार है। मशीनें खरीदने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुश्किल से तीन से चार माह में बेहट रोड पर वैज्ञानिक विधि से कूड़े का निस्तारण चालू होगा। नगरवासियों से भी अपील है कि वह स्वच्छता में नगर निगम को सहयोग करें। - संजीव वालिया, महापौर।