फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plants distributed as offerings on the festival of light

प्रकाश पर्व पर प्रसाद के रूप में बांटे पौधे

Tue, 12 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Plants distributed as offerings on the festival of light
गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी को पौधा देते नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी के संस्थापक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गुरु नानक देव प्रकाश पर्व पर गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नेचर ग्लोबल ट्रेजर सोसाइटी ने पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पदाधिकारियों ने प्रसाद के रूप में लोगों को गमले में लगे पौधे वितरित किए।
विज्ञापन

गांधी पार्क में लगाए स्टॉल का उद्घाटन गुरु सिंह सभा के प्रधान जसबीर सिंह बग्गा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय, एसएसपी दिनेश कुमार, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुंबर शामिल हुए। पदाधिकारियों ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को गमले में लगे पौधे प्रसाद के रूप में दिए। इसके अलावा अन्य लोगों को भी तुलसी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे गए। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पगड़ी पहनकर पहुंचे। उन्होंने सिक्खों के बलिदान के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन

इस दौरान संस्था के संस्थापक गुरप्रीत सिंह बग्गा, कार्यवाहक अध्यक्ष अंशुल मोंगा, कोषाध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह खालसा, संजीव मनचंदा, महामंत्री दीपक राजदेव, उपाध्यक्ष रजनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीतल गोस्वामी, मीडिया प्रभारी सचिन मार्केंडेय, सरदार परविंदर सिंह, मनोज कुमार, सुमित मेहंदीरत्ता, सरदार बलविंदर बग्गा, सरदार गुरमेल सिंह, करण सचदेवा, लेखराज राणा, सूरज छाबरा, राहुल पटेल, गौरव निरवाल, कपिल धीमान, अबरार अहमद, रमेश छाबरा, मोंटी राणा, भवनेश गोस्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed