फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plantation was done and emphasis was laid on conservation and promotion of forests.

Saharanpur News: पौधारोपण कर दिया वनों के संरक्षण और संवर्धन पर बल

Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Plantation was done and emphasis was laid on conservation and promotion of forests.
मोहंड रेंज में मिशन प्रकृति शुद्धि अ​भियान में श्रमदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी। - फोटो : बशीरगंज में निर्माणाधीन मैरेज लॉन की छत गिरने से घायल श्रमिक झलूसे।
छुटमलपुर। एनएसएस कैंप के पांचवें दिन पौधारोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस दौरान फल और औषधीय पौधों का रोपण करते हुए उनसे होने वाले लाभ से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए वनों के संरक्षण और संवर्धन पर बल दिया गया।
विज्ञापन


भैंसराऊ के राजकीय इंटर काॅलेज में चल रहे एएचपी इंटर काॅलेज छुटमलपुर के शिविर का शुभारंभ अल्पना पुंडीर और प्रतिभा सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आक्सीजन का महत्व सभी प्रत्यक्ष रूप से देख चुके हैं। जबकि प्रकृति हमें इसे बिल्कुल निशुल्क उपलब्ध कराती है। इसके लिए हमें प्रकृति का संरक्षण करना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढि़यों को स्वच्छ माहौल मिल सके। इसके बाद छात्राओं ने स्कूल में क्यारियां बनाई और उसमें फूलदार पौधे लगाए।
विज्ञापन

स्वयंसेवकों नंदिनी, दिव्या, अवनी, यीशु, मनीष, गौतम, वंशिका आदि ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान विद्यालय के सहायक अध्यापक अमित कंडवाल, अंकित बडोला, नीरज, हिमांशु, अर्जुन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed