{"_id":"62c4807a8f9efc22d12153b5","slug":"plantation-of-2150-plants-on-pandav-pond-for-oxygen-bank-saharanpur-news-mrt5957850137","type":"story","status":"publish","title_hn":"आक्सीजन बैंक को एसडीएम ने कराया पांडव तालाब पर 2150 पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आक्सीजन बैंक को एसडीएम ने कराया पांडव तालाब पर 2150 पौधों का रोपण
विज्ञापन
जडौदापांडा के पांड़व तालाब पर पौधारोपण करती एसडीएम संगीता राघव
- फोटो : SAHARANPUR
ऑक्सीजन बैंक के लिए पांडव तालाब पर 2150 पौधों का किया रोपण
बड़गांव (सहारनपुर)। गांव जडौदापांड़ा स्थित ऐतिहासिक पांडव तालाब पर एसडीएम रामपुर मनिहारान संगीता राघव ने प्रकृति में ऑक्सीजन बैंक के लिए 2150 पौधों का रोपण कराया। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण का महत्व बताते हुए क्षेत्र के लोगों से अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील भी की।
वन महोत्सव के दौरान पांडव तालाब में शीशम, अशोक, अमरूद, जामुन, सागौन सहित करीब 2150 पौधों का रोपण किया गया। संगीता राघव ने पांडव तालाब पर मौजूद एनसीसी कैड्टस से बात कर अपने लक्ष्य को ध्यान रखकर मेहनत एवं लगन से पढ़ने को कहा।
नानौता ब्लॉक प्रमुख चांदनी राणा, नानौता खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार, ग्राम सचिव राहुल चौधरी, महेश त्यागी, श्याम सिंह, राजकुमार धीमान, सुशील कुमार त्यागी, जीवन सिंह आदि रहे। उधर, झबीरन, मौरा, शिमलाना, बड़गांव, शब्बीरपुर, दल्हेड़ी सहित करीब दर्जनों गांव के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी पौधरोपण किया गया।

पांडव तालाब पर छात्राओं के साथ एसडीएम संगीता राघव- फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन