फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plant medicinal plants on the boundary of the field, get a grant

खेत की बाउंड्री पर औषधीय पौधे लगाओ, अनुदान पाओ

Fri, 03 Sep 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Plant medicinal plants on the boundary of the field, get a grant
सहारनपुर। उद्यान विभाग परंपरागत बागवानी के साथ ही बागों एवं खेत की बाउंड्री पर औषधीय पौधों को रोपने पर जोर दे रहा है। इसके तहत औषधीय पौधों को बागों की बाउंड्री पर लगाने को बढ़ावा देने के लिए उद्यान विभाग बागवानों को 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान देगा।
विज्ञापन

जनपद में बडे़ रकबे में आम, लीची, अमरूद, आडू से लेकर अन्य फलों की बागवानी हो रही है। इस बार औद्यानिक मिशन के तहत पोषण के साथ आमदनी के लक्ष्य के साथ परंपरागत बागवानी के अलावा खेत और बागों की बाउंड्री पर औषधीय पौधे लगाने को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत जनपद को लक्ष्य भी आवंटित हो गया है। खेत एवं बागों की बाउंड्री पर आंवला, करौंदा, जामुन, बेल और कटहल लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इन पौधों को बाउंड्री पर लगाने से जहां बागों में जंगली जानवरों के घुसने से रोकने में मदद मिलेगी, वहीं इनके फलों को बेचकर आमदनी भी बढे़गी।
विज्ञापन

बाउंड्री पर लगाने होंगे इतने पौधे
औद्यानिक मिशन के तहत अनुदान पाने के लिए खेत या बाग की बाउंड्री पर औषधीय पौधे लगाने के मानक तय किए गए हैं। इसके तहत जामुन के 156, कटहल के 180, बेल के 180, करौंदे के 400 और आंवला के 400 पौधे प्रति हेक्टेयर लगाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेगन फ्रूट एवं स्ट्राबेरी पर भी अनुदान
औद्यानिक मिशन के तहत जनपद में ड्रेगन फ्रूट और स्ट्राबेरी की बागवानी के लिए अनुदान का प्रावधान किया गया है। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में ड्रेगन फ्रूट के करीब तीन हजार पौधे लगेंगे। इसके लिए बागवानों को प्रति हेक्टेयर 36 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। स्ट्राबेरी के लिए 30 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। जनपद को ड्रेगन फ्रूट और स्ट्राबेरी के लिए पांच पांच हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है।

औद्यानिक मिशन के तहत इस बार खेत या बागों की बाउंड्री पर औषधीय पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत किसानों को 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर अनुदान दिया जाएगा। इससे किसान पौषण के साथ ही अपनी आमदनी भी बढा सकेंगे।
- अरुण कुमार, जिला उद्यान अधिकारी
औद्यानिक मिशन के तहत लक्ष्य
पौधे -------------- लक्ष्य
करौंदा ------------- 07 हेक्टेयर
जामुन ------------- 08 हेक्टेयर
बेल ----------------06 हेक्टेयर
कटहल -------------10 हेक्टेयर
आंवला -------------06 हेक्टेयर
नोट: उद्यान विभाग के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed