फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Planned to deal with grasshopper team

टिड्डी दल से निबटने के लिए बनाई योजना

Sat, 30 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Planned to deal with grasshopper team
टिड्डा की फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। टिड्डी दल के संभावित खतरे से निबटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम अखिलेश सिंह ने जनपद मुख्यालय सहित सभी 11 विकास खंडों में नियंत्रण कक्ष बनाकर उनके प्रभारी भी नियुक्त कर दिए हैं। टिड्डी दल का प्रकोप होने पर विकास खंड प्रभारी जनपद मुख्यालय पर जिला कृषि रक्षा अधिकारी को सूचित करेंगे। इसके बाद टिड्डी दल पर नियंत्रण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ क्षेत्रों पर टिड्डी दल के प्रकोप के बाद जिला प्रशासन ने इससे निपटने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। इनके प्रभारी न सिर्फ टिड्डी दल की आमद पर निगरानी रखेंगे, बल्कि जिला कृषि रक्षा अधिकारी को तत्काल इसकी सूचना देंगे। इसके अलावा सभी विकासखंड प्रभारी किसानों को भी टिड्डी दल पर नियंत्रण के उपायों के लिए जागरूक करेंगे। टिड्डी दल की आमद की सूचना जिला कृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9312105110 या 9759077486 या 9997129208 पर दी जा सकती है।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिप्रा ने बताया कि जनपद में टिड्डी दल पर नियंत्रण के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध है। इनमें कीटनाशकों के छिड़काव के लिए ट्रक, टैंकर, स्प्रे मशीनें, पावर स्प्रेयर आदि शामिल हैं। विभाग इन उपकरणों को चिह्नित भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंडों में स्थापित नियंत्रण कक्ष एवं प्रभारी
विकास खंड----------- नियंत्रण कक्ष प्रभारी
पुंवारका--------------डॉक्टर मोहम्मद राजिक
बलियाखेड़ी-----------डॉक्टर दीपक कुमार
नागल----------------लोकेंद्र कुमार
देवबंद---------------मदनपाल सिंह
नानौता---------------सेवाराम
रामपुर मनिहारान---- अनुराग सिंह
सरसावा--------------विपुल कुमार
नकुड----------------लोकेश पंवार
गंगोह----------------सुमित कुमार
सढौली कदीम---------सतीश कुमार
मुजफ्फराबाद--------- सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed