फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pistol recovered from the shop of the killer ex-serviceman

सहारनपुर मोनू हत्याकांड: पूर्व सैनिक की दुकान से मैगजीन बरामद, दो आरोपी कोर्ट में पेश, भेजा जेल

Fri, 12 Aug 2022 08:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 12 Aug 2022 08:52 AM IST
सार

Saharanpur Murder Case: पूर्व सैनिक की दुकान से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, चार कारतूस और मैगजीन बरामद की गई है। वहीं पुलिस ने दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Pistol recovered from the shop of the killer ex-serviceman
सरसावा के गदरहेड़ी में एसओ का घेराव करते ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

Saharanpur Murder Case: सहारनपुर में गांव गदरहेड़ी के मोनू हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी पूर्व सैनिक वरुण की निशानदेही पर उसकी दुकान से हत्या में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल, चार कारतूस और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा ने बताया कि बाइक निकालने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार की शाम थाना सरसावा के गांव गदरहेड़ी में सेठपाल और उसके पुत्र मोनू को गांव में ही रहने वाले पूर्व सैनिक वरुण ने लाइसेंसी पिस्टल से अपने साथी बाबू, टिंकू, मुकुल, रजनीश, सुमित पुत्र शिवचरण और सुमित पुत्र मदन के साथ मिलकर गोली मार दी थी, जिसमें मोनू की मौत हो गई थी। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद वरुण और बाबू को गिरफ्तार किया था। पैर में गोली लगने से वरुण व बाबू घायल हुए थे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि वरुण की निशानदेही पर गुरुवार को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, चार कारतूस और एक मैगजीन बरामद की गई है। वरुण सरसावा में हेल्थ सप्लीमेंट की दुकान करता है। आरोपी ने दुकान में ही पिस्टल छिपा रखी थी। आरोपी वरुण पूर्व सैनिक है और उसने लाइसेंस लेने के बाद जम्मू-कश्मीर से पिस्टल खरीदी थी। एसएसपी का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष का घेराव
गांव गदरहेड़ी में पहुंचे थानाध्यक्ष का गुस्साए ग्रामीणों ने घेराव करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने फरार हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

यह भी पढ़ें: परिवार में पसरा मातम: जच्चा-बच्चा की मौत पर खूब हुआ हंगामा, अस्पताल में तोड़फोड़, देखें तस्वीरें

बीती मंगलवार की शाम हुए मोनू हत्याकांड में पुलिस ने अगले दिन ही मुठभेड़ में बिल्लू व उसके साथी बाबू उर्फ तीर्थ पाल को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन अन्य आरोपी फरार हो गए थे। वहीं गुरुवार को गांव पहुंचे थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का ग्रामीण ने घेराव कर सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि पुलिस ने शिथिलता दिखाई तो वे सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed