फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pipeline damaged, people craving drinking water

पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, पेयजल को तरसे लोग

Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged, people craving drinking water
छुटमलपुर। कस्बे में जगह जगह टूटी पड़ी पाइप लाइन के कारण आधा दर्जन इलाकों में पानी की किल्लत है। पानी की बरबादी हो रही है वहीं लोग रमजान माह में स्वच्छ पेयजल को तरस गए हैं। लीकेज की वजह से उपभोक्ताओं के घरों में दूषित पानी पहुंच रहा है। जबकि प्रेशर कम होने के कारण तीन गांवों में पेयजल की आपूर्ति नाममात्र को रह गई है। इसे लेकर उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

करीब एक पखवाड़े से कस्बे में कमालपुर रोड पर रामलीला मैदान के सामने, टावर वाली गली के सामने, इंडियन कल्चर एकेडमी के पास, देहरादून रोड पर सूर्या कांलेक्स के सामने, फतेहपुर भादो गांव में कलसिया तिराहे, हलवाना रोड और हरिजन कालोनी सहित काफी स्थानों पर पानी की पाइप लाइन टूटी पड़ी हैं। स्वच्छ पानी सड़क और नालियों में बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी एडवोकेट मुस्तफा, संत नगर निवासी कन्हैया लाल गोयल, मुकेश कांबोज, जसवंत कांबोज, फतेहपुर निवासी मुहम्मद इकराम, जुलफकार, हरिजन कालोनी के मुहम्मद वासिब, हलवाना रोड के मुहम्मद सलमान आदि उपभोक्ताओं का कहना है कि लीकेज के कारण घरों में दूषित पानी आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाइप लाइन में पानी का प्रेशर कम होने के कारण आस पास के गांवों कमेशपुर, गंदेवड़ा और नानका में भी पानी बहुत कम पहुंच पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार परियोजना कार्यालय पर अपनी समस्या को लेकर जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

वर्जन--------------
परियोजना प्रबंधक का स्थानांतरण होने के चलते बजट स्वीकृति के अभाव में लीकेज की समस्या ठीक नहीं कराई जा सकी है। नए अधिकारी ने चार्ज ले लिया है। मंगलवार से लीकेज ठीक कराए जाएंगे।-- राम कुमार, सहायक अभियंता जल निगम सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed