फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pipeline Burst Floods Streets and Homes; Residents Take to the Streets

Saharanpur News: पाइपलाइन फटने से गली और घरों में भरा पानी, सड़क पर उतरे लोग

Fri, 01 May 2026 01:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 01 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Pipeline Burst Floods Streets and Homes; Residents Take to the Streets
सहारनपुर। पेपर मिल रोड की हिम्मतनगर कॉलोनी में पानी की लाइन फटने से पूरी गली जलमग्न हो गई। कई घरों में पानी घुस गया। आलम यह रहा कि लीकेज बंद करने के लिए लोगों को रात में खुद पानी में उतरना पड़ा। गुस्साए लोग बृहस्पतिवार को सड़क पर उतर आए और विरोध जताया। मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद ने मौके पर पहुंचकर उनको शांत कराया।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय ने बताया कि हिम्मतनगर की मुख्य गली में जल निगम द्वारा पेयजल के लिए पाइपलाइन डाली गई थी। उसके लिए सड़क को तोड़ा गया था। आरोप है कि कुछ दिन पहले नगर निगम ने खोदी गई सड़क से मिट्टी उठवाई। इस दौरान पुरानी पाइपलाइन से घरों में दिए गए कनेक्शन टूट गए। पाइपलाइन का पानी घरों में जाने की बजाय टूटी सड़क पर भर गया। गली में कीचड़ हो गया, जिसकी वजह से लोगों को चलना तक मुश्किल हो गया। कई घरों में पानी भर गया। लीकेज बंद करने को लोग खुद पानी में उतर गए।
विज्ञापन

रात 12 से एक बजे तक लोग पानी में उतरे नजर आए। जब उनसे कारण पूछा गया तो उन्होंने महापौर, नगर आयुक्त और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा व्यक्त किया। किसी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो काफी वायरल हो रहा है। उधर, मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद का कहना है कि उन्होंने मौके पर जाकर पूरी स्थिति को देखा और समझा है। जल्द ही समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- सैकड़ों परिवार परेशान
कई महीने से लोग टूटी सड़क के कारण परेशान थे, लेकिन अब पानी की लाइन तोड़ दिए जाने के कारण लोगों को पानी की भी किल्लत बन गई। हिम्मतनगर के करीब 500 परिवारों के अलावा कांशीराम कॉलोनी के सैकड़ों परिवार भी इससे प्रभावित हुए हैं। बृहस्पतिवार की शाम तक भी समस्या का हल नहीं हो सका था।
-- स्थानीय लोगों की बात
- पूर्व पार्षद प्रदीप उपाध्याय का कहना है कि सड़क दुरुस्त कराने को लेकर वह कई महीने से दौड़ रहे हैं। अब पाइपलाइन तोड़कर छोड़ दी गई। लोग परेशान हैं।
- जयपाल सिंह का कहना है कि पाइपलाइन टूटने के कारण पूरी गली में पानी भर गया। इससे कीचड़ की समस्या बन गई। कई घरों तक में पानी घुस गया।
- सुरेश कुमार का कहना है कि टूटी सड़क के कारण लोग महीनों से परेशानी झेल रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी सुविधा देने की बजाय समस्या खड़ी कर रहे हैं।
- महेंद्र सिंह का आरोप है कि नगर निगम का विकास विशेष क्षेत्रों तक सीमित होकर रह गया है। नगर निगम की भेदभावपूर्ण नीति के कारण आम जनता परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed