{"_id":"659ef200816375b3ed0fe9d7","slug":"piles-of-dirt-risk-of-infection-no-regular-cleaning-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-16321-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गंदगी के अंबार, संक्रमण का खतरा, नहीं होती नियमित सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गंदगी के अंबार, संक्रमण का खतरा, नहीं होती नियमित सफाई
विज्ञापन
सहारनपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन जिले के कई ग्राम पंचायतों में धरातल पर दम तोड़ रही है। कई जगहों पर गंदगी के अंबार लगे हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बना है। सफाई कर्मचारी नियमित सफाई करने नहीं आते हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। इसे लेकर अमर उजाला टीम ने कई गांवों में पड़ताल की।
-- -
गंदगी से अटी पड़ीं नालियां
तीतरों के ग्राम महंगी में नियमित सफाई के अभाव में गलियों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी से नालियां भी अटी पड़ी हैं, जिसकी वजह से गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है। ग्रामीण अनुज कुमार कोरी का कहना है कि कई-कई दिन तक सफाई कर्मचारी नजर नहीं आते हैं। ग्राम प्रधान अमित कोरी का कहना है कि दो सफाई कर्मचारी को नियुक्त हैं, लेकिन इसके बाद भी सफाई नहीं होती है।
-- --
गोबर के लगे हैं ढेर
ब्लॉक साढ़ौली कदीम की ग्राम पंचायत मुर्तजापुर में सड़कों के किनारे कूड़े और गोबर के ढेर लगे हैं। नाले की सफाई कई साल से नहीं हुई। तीन से चार फीट की गहराई का नाला कीचड़ से भर चुका है। वहीं, पंचायत सचिव राजीव सैनी ने कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की वजह से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। ग्रामीणों की समस्या का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
-- --
कई दिनों बाद आते हैं सफाई कर्मचारी
देवबंद के गांव खेड़ा मुगल निवासी राजकुमार ने बताया कि गांव में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सफाई कर्मचारी कई-कई दिन बाद गांव में आते हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना है।
आबादी के हिसाब से नाकाफी हैं सफाई कर्मचारी
नागल में खंड विकास कार्यालय के पास ही कूड़े के ढेर लगे हैं, जिसकी तरफ अधिकारियों का ध्यान नहीं जाता है। ग्राम प्रधान सुधा रानी का कहना है कि आबादी के हिसाब से दो सफाई कर्मचारी तैनात हैं, जो नाकाफी हैं। वहीं, गांव उमाही निवासी असगर, ताहिर, शहजाद व गांव बोहडूपुर के शाहरूख मलिक, असलम का आरोप है कि गांव में एक सफाई कर्मचारी तैनात है, वह कई-कई दिन ड्यूटी पर नहीं आता है।
-- -- -
वर्जन
ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात हैं। अगर कहीं कोई लापरवाही बरत रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी