{"_id":"66ce3e1b137285400b0af904","slug":"physical-verification-of-electoral-rolls-will-be-done-by-september-10-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-130129-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 10 सितंबर तक होगा निर्वाचक नामावलियों का भौतिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 10 सितंबर तक होगा निर्वाचक नामावलियों का भौतिक सत्यापन
Wed, 28 Aug 2024 02:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 28 Aug 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा तय की गई समय सारिणी की जानकारी दी। कहा कि 10 सितंबर तक बीएलओ घर घर जाकर निर्वाचक नामावलियों का भौतिक सत्यापन करेंगे।
मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के बूथ लेवल अधिकारियों के माध्यम से घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाएगा। राजनीतिक दल बूथ के संबंध में चार सितंबर तक प्रस्ताव दे दें। उन्होंने राजनीतिक दलों से सुझाव भी मांगे हैं। उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान नौ, 10, 23 एवं 24 नवंबर को चलेगा। इसमें आने वाली आपत्तियों के निस्तारण 24 दिसंबर तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट गजेन्द्र कुमार, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, अपना दल के जिलाध्यक्ष राजकुमार पंवार,भाजपा के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, सपा के महानगर अध्यक्ष हाजी नवाब अंसारी, चौधरी अब्दुल गफूर सहित अन्य मौजूद रहे।