फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Physical verification done in PM Kisan Samman Nidhi camps

Saharanpur News: पीएम किसान सम्मान निधि शिविरों में किया भौतिक सत्यापन

Wed, 14 Jun 2023 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Physical verification done in PM Kisan Samman Nidhi camps
बड़गांव/गागलहेड़ी। ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए पात्र किसानों के भौतिक सत्यापन के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। गागलहेड़ी दिनारपुर पंचायत में 70 किसानों की समस्याओं का निदान किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को बड़गांव, भनेड़ा खेमचंद, जड़ौदा पांडा, भारी दीनदानपुर, आभा आदि गांवों में पीएम किसान सम्मान निधी शिविर लगाकर पात्र किसानों की ई केवाईसी, भूमि सत्यापन आदि कार्य किया गया। कृषि विभाग के सहायक तकनीकी प्रबंधक ललित कुमार ने बताया कि दल्हेड़ी, अन्नतमऊ, भोजपुर, बालूमाजरा, छछरोली में 14 जून, शब्बीरपुर, दादनपुर, ओलरा, मुश्कीपुर, झबीरन, कंजौली में 16 जून, महेशपुर, माधोपुर, लंढोरा, नन्हेड़ा कला, कातला में 17 जून, शिमलाना, जैदपुरा, बरसा, नन्हेड़ा खुर्द, कचराई, सिजूड़ में 19 जून, खुदाबक्सपुर माजरा, जधेड़ी फतेहपुर भटपुरा, मौरा 20 जून को, बड़ूली नयागांव भसराव, खुड़ाना, अंबेहटा मोहन, पांड़ोखेड़ी 21 जून, ऊमरी, काशीपुर, इन्द्रावली कल्याणपुर, लुकादड़ी ठसका 23 जून, बहेड़ा, नानौता देहात, तिलफरा ऐनाबाद 24 जून को शिविर लगा कर किसानों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन


महिलाओं को पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित करने का आरोप

नकुड़। आमजन एकता पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष रिषिपाल चौहान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एसडीएम अजय कुमार अम्बष्ट से मिले और मांगपत्र सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ लेखपाल महिलाओं को किसान सम्मान निधि से वंचित कर रहे हैं। कहा कि लेखपाल जांच के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं के नाम काट रहे हैं तथा अगर कोई महिला किसान सम्मान निधि के लिए फार्म भरती है तो महिला को सम्मान निधि देने से इंकार किया जाता है। ठाकुर नैनपाल चौहान, धर्मवीर राणा, रविंद्र चौहान, राकेश पंडित, महाराज सिंह, नौशाद अब्बासी रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed