{"_id":"66f864a34a2f095b31001887","slug":"photographers-body-found-lying-in-a-drain-murder-suspected-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-132616-2024-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नाले में पड़ा मिला फोटोग्राफर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नाले में पड़ा मिला फोटोग्राफर का शव, हत्या की आशंका
Sun, 29 Sep 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
किशनपुरा नाला पटरी में फोटोग्राफर का शव मिलने के बाद जमा भीड़।
सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र में घंटाघर पर पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर नाले में फोटोग्राफर का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर कोई चोट निशान नहीं है। वहीं, परिजनों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। सीसीटीवी कैमरे में तीन युवक दिखाई दे रहे हैं। मृतक देहरादून स्थित आकाशवाणी कार्यालय में फोटोग्राफर के पद पर कार्यरत थे।
नगर कोतवाली के राधा विहार निवासी मांगेराम (55) देहरादून स्थित आकाशवाणी कार्यालय में फोटोग्राफर और अपर डिवीजन क्लर्क थे। वह रोजाना सहारनपुर से देहरादून आते-जाते थे। शुक्रवार रात वह घंटाघर पर बस से उतरे। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन मांगेराम का कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने देहरादून स्थित उनके कार्यालय में भी संपर्क किया। मोबाइल भी लगातार बंद आता रहा। शनिवार को परिजन दिन भर तलाश कर रहे थे। देर शाम पता चला कि मांगेराम का शव नेहरू मार्केट के पास नाले में मिला है। परिजन वहां पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। सीसीटीवी कैमरे में तीन से चार युवक मांगेराम के साथ घंटाघर से नेहरू मार्केट नाले की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं। वह उनके परिचित हैं या नहीं इस बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी।
बैग लूटने की भी चर्चा
बताया जा रहा है कि पुलिस को एक फुटेज भी मिली है। जिसमें युवक उनके बैग के साथ छीनाझपटी कर रहे हैं। वहीं परिजनों ने भी लूट के बाद हत्या की आशंका जताई है। क्योंकि सीसीटीवी कैमरे में उनका बैग दिखाई दे रहा है, लेकिन जहां पर शव मिला है वहां कोई बैग नहीं मिला। ऐसे में आशंका है कि लूट के बाद हत्या हो सकती है। मांगेराम के परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
प्राथमिक जांच में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव की पोस्टमार्टम आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी