फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Photo state and scanner will be banned during board exam

बोर्ड परीक्षा के दौरान फोटो स्टेट व स्कैनर पर रहेगा प्रतिबंध

Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Photo state and scanner will be banned during board exam
- 24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों से एक किलोमीटर की परिधि में फोटो स्टेट और स्कैनर की दुकान खोलने वालों पर हो सकती है कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षाओं को लेकर इस बार शासन स्तर से अतिरिक्त सख्ती बरती जा रही है। इस बार परीक्षा केंद्रों की एक किलोमीटर की परिधि में फोटो स्टेट और स्कैनर की दुकानें खोलने को प्रतिबंधित किया गया है। जिससे कि कोई भी नकल माफिया किसी भी तरह से प्रश्न पत्र को हासिल कर उसकी प्रतियों का इस्तेमाल ना कर सके।
पूर्व के वर्षों में परीक्षा केंद्रों से 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की दुकानों और साइबर कैफे आदि को बंद रखने के आदेश दिए जाते थे, लेकिन इस बार इसका दायरा बढ़ाकर एक किलोमीटर कर दिया गया है। परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही हैं, जो 12 अप्रैल तक चलेंगी। इस दौरान धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा के आदेश पारित किए गए हैं। इसी के तहत परीक्षा केंद्रों से न्यूनतम एक किलोमीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट की दुकान या स्कैनर की दुकान नहीं खुल पाएगी। यदि कोई व्यक्ति फोटो स्टेट या स्कैनर की दुुकान चलाता पकड़ा जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। ऐसे में विभाग ने परीक्षा केंद्रों के माध्यम से यह सूचना जारी करा दी है।
विज्ञापन

ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा केंद्रों के आसपास यदि किसी भी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र है, जैसे फैक्टरी या कारखाना जो अधिक शोर करता हो। या फिर लाउडस्पीकर या डीजे बजाया जाता हो। कोई रैली या जुलूस निकाला जाता हो तो वह प्रतिबंधित रहेगा। जिससे की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का ध्यान काम से ना भटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों से न्यूनतम एक किलोमीटर की परिधि में कोई भी फोटो स्टेट या स्कैनर की दुकान नहीं खुल पाएगी। साथ ही केंद्रों के आसपास ध्वनि विस्तारक यंत्रों को भी प्रतिबंधित किया गया है। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को इससे अवगत करा दिया गया है, जिससे वह अपने स्तर से भी सूचना का प्रसार करा सकें।
- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed