{"_id":"685eeb25bd8707d84f09af6e","slug":"petrol-pump-manager-was-assaulted-on-the-highway-and-robbed-of-15-lakh-rupees-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-152718-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईवे पर पेट्रोल पंप मैनेजर से मारपीट कर डेढ़ लाख लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईवे पर पेट्रोल पंप मैनेजर से मारपीट कर डेढ़ लाख लूटे
Sat, 28 Jun 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर दिनदहाड़े बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे पेट्रोल पंप मैनेजर से दो बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। पंप मालिक ने थाने पर तहरीर दी है।
शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित चंद्रभान फिलिंग स्टेशन से मैनेजर सौरभ निवासी ग्राम बरसी पेट्रोल पंप से डेढ़ लाख रुपये लेकर नानौता स्थित केनरा बैंक में जमा कराने के लिए जा रहे थे। श्री दिगंबर जैन गुरुतीर्थ निर्मलायतन भवन ( जैन मंदिर) के नजदीक पहुंचते ही पीछे दो बाइक पर आए तीन बदमाशों ने सिर पर वार कर रोक लिया। हमले में मैनेजर घायल हो गया। बदमाश मैनेजर से मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये लूटकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी तुरंत पंप मालिक एडवोकेट रविंद्र सिंह को दी। रविंद्र सिंह ने थाने पहुंच लूट की तहरीर दी। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।