फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   PET: Regional Manager saw the arrangement at the roadways bus stand

पीईटी: क्षेत्रीय प्रबंधक ने रोडवेज बस स्टैंड पर देखी व्यवस्था

Sat, 15 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
PET: Regional Manager saw the arrangement at the roadways bus stand
दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में बस स्टैंड का निरीक्षण करते क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। प्रारंभिक योग्यता परीक्षा को लेकर परिवहन निगम अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने तीनों अस्थाई बस स्टैंड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा। चालक-परिचालकों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार यानी आज उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक योग्यता परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परिवहन निगम परिक्षेत्र के डिपो से 200 से अधिक अतिरिक्त बसों को लगाया है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और छुटमलपुर डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन मेरठ, बिजनौर, और बागपत के लिए कर दिया है। शुक्रवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल कुमार ने सहारनपुर में दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी, मानकमऊ और जेल चुंगी पर बने अस्थाई बस स्टैंड का निरीक्षण किया। तीनों बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं देखी। चालक और परिचालकों को निर्देश दिए कि परीक्षा में आने वाले अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनके अलावा एआरएम एलके त्रिवेदी ने भी बस स्टैंड का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed