{"_id":"634855c30993ca4aed64828e","slug":"pet-exam-additional-roadways-buses-will-run-for-the-candidates-from-today-saharanpur-news-mrt609360591","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए आज से चलेंगी रोडवेज की अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
सहारनपुर। 15 और 16 अक्तूबर को होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशान न हो, इसके लिए परिवहन निगम शुक्रवार से अतिरिक्त बसें चलाएगा। यह बसें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली डिपो से अलग-अलग रूट पर चलेंगी।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थियों को सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के लिए गिल कॉलोनी स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में कंट्रोल रूम बना दिया है। इसके साथ ही शुक्रवार से अतिरिक्त बसों का भी संचालन होगा।
सहारनपुर डिपो की 110 बसें बिजनौर, बागपत और मेरठ, मुजफ्फरनगर की 88 बसें बिजनौर, शामली और शामली डिपो की 23 बसें सहारनपुर-शामली के बीच चलेगी। दोपहर दो बजे के बाद बसों को शुरू कर दिया जाएगा, ताकि शनिवार को होने वाली परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परेशानी न हो सके।