फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pet dogs will be registered, chip will be put in the leash lying around the neck

पालतू कुत्तों का होगा रजिस्ट्रेशन, गले में पड़े पट्टे में लगेगी चिप

Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pet dogs will be registered, chip will be put in the leash lying around the neck
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में पालतू कुत्तों की व्यवस्था भी स्मार्ट ही होगी। नगर निगम सभी पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की योजना बना रहा है। पालतू कुत्ते का रजिस्ट्रेशन कराना मालिकों के लिए अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं कराने वालों पर निगम जुर्माना भी लगा सकेगा। सबसे खास बात यह है कि कुत्तों के गले में चिप लगाई जाएगी, जिसमें कुत्ते की पूरी कुंडली होगी। यह चिप कुत्ता स्वामियों के लिए भी मददगार साबित होगी।
विज्ञापन

एनसीआर क्षेत्र में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन और उनमें चिप लगाने की व्यवस्था है, जिसे अब नगर निगम सहारनपुर भी अपनाने जा रहा है। स्मार्ट सिटी में नगर निगम की टीमें प्रत्येक वार्ड में घर- घर जाकर पालतू कुत्तों का रजिस्ट्रेशन करेंगी। कुत्ता पालने वाले लोग खुद भी निगम पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए निगम एप भी तैयार कराने की तैयारी कर रहा है, जिसके जरिए लोग घर बैठे भी रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए नगर निगम शुल्क भी निर्धारित करेगा, जिसकी एवज में नगर निगम प्रत्येक पालतू कुत्ते में चिप लगवाएगा। इस चिप में कुत्ते की पूरी कुंडली होगी। नगर निगम अगले छह माह के भीतर इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में है। संवाद
विज्ञापन

ऐसी होगी प्रक्रिया, ऐसे काम करेगी चिप
कुत्ते के गले में पडे़ पट्टे में चिप लगी होगी। पट्टे का बार कोड भी होगा, जिससे कुत्ते की पहचान आसानी से हो सकेगी। यदि कुत्ते को लेकर कोई शिकायत मिलती है, तो उसके बारे में जानकारी निकाली जा सकेगी। अधिकारियों का मानना है कि चिप लगने के बाद कुत्ते केे आसानी से ट्रैक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर
महानगर में आवारा घूमने वाले कुत्तों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इनकी संख्या पर नियंत्रण के लिए नगर निगम बेहट रोड स्थित शाकंभरी कॉलोनी में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर बना रहा है, जहां कुत्तों को ले जाकर उनकी नसबंदी कराई जाएगी। नगर निगम ने नसबंदी की व्यवस्था करीब चार साल पहले भी शुरू की थी, जिस पर नौ लाख रुपये भी खर्च हुए थे, लेकिन इस बार यह स्थायी व्यवस्था होने जा रही है।

नगर निगम महानगर में पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था करने जा रहे हैं। इसके अलावा कुत्ते के गले में चिप लगी होगी, जिसमें कुत्ते की पूरी कुंडली होगी। कुत्तों का रजिस्ट्रेशन कराना मालिक के लिए अनिवार्य होगा। इसके अलावा बेहट रोड पर एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर लगभग तैयार हो चुका है।
ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त। जगदीप कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed