फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Persecution of traders not tolerated in the name of action

कार्रवाई के नाम पर व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं

Tue, 19 Jan 2021 10:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Persecution of traders not tolerated in the name of action
जीएसटी अधिकारी से वार्ता करते वुड कार्विंग कारोबारी - फोटो : SAHARANPUR
कार्रवाई के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन

सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान के दामाद एवं वुड कार्विंग निर्यातक औसाफ गुड्डू के नेतृत्व में कारोबारियों ने राज्य जीएसटी के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राजेश कुमार कटारिया से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं। साथ ही कहा कि जांच या गलत कार्रवाई के जरिए व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

एसोसिएशन के महासचिव औसाफ गुडडू ने राज्य जीएसटी (एसआईबी) द्वारा की जा रही कार्रवाई का विरोध किया। कहा कि कार्रवाई सही है तो उसका वह विरोध नहीं करेंगे लेकिन गलत तरीके से उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य जीएसटी के अपर आयुक्त राजेश कुमार कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनकर समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग का कोई भी अधिकारी व्यापारी का उत्पीड़न करता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। इसमें दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष इरफान उल हक, साबिर अली खान, सोम गोयल, उमेश सचदेवा, जुनैद खान, अनवार अहमद, मोहम्मद खालिद, इक़बाल अंसारी, ईशान अहमद अन्सारी आदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed