{"_id":"626442ed006b5d1f07225f10","slug":"permission-for-nine-seats-on-various-subjects-saharanpur-news-mrt5856616153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में सीटें बढ़ाने के फैसले का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल शिक्षा क्षेत्र में सीटें बढ़ाने के फैसले का स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। इस वर्ष नेशनल मेडिकल काउंसिल द्वारा राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी को पैथोलॉजी, एनाटॉमी, कम्यूनिटी मेडिसिन तथा फार्मोकोलॉजी चार विषयों पर नौ सीट की अनुमति प्राप्त हो गई है, जिसमें पीजी की सात सीट पर दाखिला भी हो चुका है। वहीं, मेडिकल शिक्षा क्षेत्र की सीटें बढ़ाने के सरकार के फैसले का राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने समर्थन कर मेडिकल कॉलेज में पचास सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
प्राचार्य डॉ. अरविंद त्रिवेदी ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एमबीबीएस की 100 सीट हैं जिनको 150 सीट करने के लिए पूर्व में ही शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। पैरा मेडिकल कोर्स की तीन स्ट्रीम डायलिसिस, ओटी तथा वेंटिलेटर टेक्निशियन कोर्स की भी शासन से मांग की गई है। बताया कि काफी समय से मेडिकल कॉलेज पोस्ट ग्रेजुएट सीट की मांग कर रहा था। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज ने विभिन्न विषयों में पीजी कोर्स के लिए 29 सीट का प्रस्ताव शासन को भेजा हुआ है। इसी वर्ष नेशनल मेडिकल काउंसिल का निरीक्षण प्रस्तावित है।
प्राचार्य ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही शासन द्वारा विभिन्न स्थानों से 13 फैकेल्टी का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज पिलखनी में किया गया है। साथ ही पूर्व में शासन को संविदा पर तीन से चार फैकल्टी रखने का प्रस्ताव भेजा गया था जिसकी अनुमति शासन से प्राप्त हो गई है।