फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Perform goodbye Zuma and Eid prayers at home: Darul Uloom

घर पर ही अदा करें अलविदा जुमा और ईद की नमाज: दारुल उलूम

Sun, 17 May 2020 11:18 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 17 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Perform goodbye Zuma and Eid prayers at home: Darul Uloom
दारुल उलूम देवबंद
मुसलमानों की आस्था के केंद्र दारुल उलूम ने ईद की नमाज को लेकर फतवा जारी किया है। इसमें कहा गया है कि शासन प्रशासन के निर्देशों पर अमल करते हुए जुमा की तरह ईद की नमाज भी घरों पर अदा करें। यदि मजबूरी में कोई नमाज अदा नहीं कर पाया तो उनके लिए नमाज-ए-ईद माफ होगी।
विज्ञापन


दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने दारुल इफ्ता (फतवा विभाग) के मुफ्तियों से लिखित में ईद की नमाज को लेकर सवाल किया था। जिस पर मुफ्तियों की खंडपीठ में शामिल मुफ्ती-ए-आजम हबीबुर्रहमान आजमी, मौलाना जैनुल इस्लाम कासमी आदि ने जवाब दिया कि ईदुल फितर की नमाज वाजिब है। इसके लिए भी वही शर्त है, जो जुमा की नमाज के लिए है।
विज्ञापन


यदि ईद तक लॉकडाउन जारी रहता है और मस्जिदों में पांच से ज्यादा नमाजियों की इजाजत नहीं होती है तो जुमा की नमाज की तरह ही ईद की नमाज भी घरों पर ही अदा की जाएगी। जिन लोगों के लिए ईद की नमाज की कोई सूरत न बन सके तो वे परेशान न हों। मजबूरी की वजह से उन पर नमाज-ए-ईद माफ होगी। ईद की नमाज न पढ़ने वाले लोग घरों में दो या चार रकाअत चाश्त (फजर से एक घंटा बाद) की नमाज अदा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलविदा जुमे और ईद की नमाज की मांगी अनुमति
मुस्लिम समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मिलकर ईदगाह और मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ अलविदा जुमा और ईद की नमाज के लिए अनुमति देने की मांग की।
मुत्ताहिदा मजलिस-ए-अमल के प्रवक्ता शेरशाह आजम ने बताया कि शनिवार को वहदत-ए-इस्लामी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अताउर्रहमान वजदी, सांसद हाजी फजलुर्रहमान, मौलाना अब्दुल मलिक मुगैसी, हाफिज उवैस ने एसएसपी से मिलकर कई मांगे रखीं।


लेकिन उन्हें बताया कि शासन के निर्देश अनुसार घरों पर रहकर ही अलविदा जुमा और ईद की नमाज अदा की जाए। मौलाना जहूर अहमद ने कहा कि सरकार ने शराब की दुकानें तो खुलवा दीं, लेकिन धार्मिक स्थलों पर जाने से रोका जा रहा है, जो कि गलत है।

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान अरबी मदरसा रोड़ पर बैठक कर बयान जारी करते मुत्तहिदा मजलिस ए अमल के ?

सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान अरबी मदरसा रोड़ पर बैठक कर बयान जारी करते मुत्तहिदा मजलिस-ए-अमल के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed