फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People worried about cash shortage in ATM

एटीएम में कैश की किल्लत परेशान हुए भाई-बहन

Mon, 03 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
People worried about cash shortage in ATM
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर भाई और बहनों के सामने उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब दोपहर बाद एटीएम मशीनों में कैश की किल्लत हो गई। लोग पैसे निकालने को लेकर एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर परेशान होते हुए नजर आए।
विज्ञापन

रक्षा बंधन पर्व पर दोपहर 12 बजे के बाद अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया। पीएनबी की सिविल लाइन शाखा पर सुबह से ही कैश नहीं था। यहां कैश निकालने आए किशनपुरा निवासी रवि कुमार ने बताया कि कई बार मशीन हैंग हुई और जब मशीन चली तो पता चला कि कैश नहीं है। इसी तरह कोर्ट रोड स्थित एसबीआई और हकीकतनगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा, कचहरी के पुल के निकट यस बैंक एक एटीएम में भी कैश की किल्लत रही, लेकिन बराबर में एक दूसरे बैंक के एटीएम पर भीड़ लगी थी। क्योंकि, वहां पर कैश निकल रहा था, लेकिन थोड़ी देर बाद उस एटीएम में भी कैश खत्म हो गया। चकराता मार्ग निवासी शक्ति बजाज ने बताया कि वह कई बैंकों के चक्कर काट आए, लेकिन कैश नहीं निकला। इसी तरह दिल्ली रोड, चिलकाना रोड, अंबाला रोड पर लगे बैंकों के एटीएम पर कैश की किल्लत रही। लीड बैंक मैनेजर राजेश चौधरी का कहना है कि रविवार को लॉकडाउन और छुट्टी रही, जिस कारण मशीनों में कैश नहीं डल पाया। सोमवार को रक्षा बंधन की वजह से बैंक बंद रहे। कुछ जगहों पर कैश की दिक्कत हुई है।

दीवानी कचहरी के पुल के निकट एक निजी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की इंतजार में खड़े लोग।

दीवानी कचहरी के पुल के निकट एक निजी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने की इंतजार में खड़े लोग।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed