फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People troubled by waterlogging in many areas, rain may continue even today

Saharanpur News: कई क्षेत्रों में जलभराव से लोग परेशान, आज भी जारी रह सकती है बारिश

Sat, 28 Dec 2024 10:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Dec 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
People troubled by waterlogging in many areas, rain may continue even today

विज्ञापन
सहारनपुर। दूसरे दिन भी बारिश जारी रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। कई क्षेत्रों में जलभराव और कीचड़ लोगों की समस्या का कारण बना। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से शनिवार की सुबह आठ बजे तक 20 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग ने रविवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
जनपद में शुक्रवार को दिन में रुक रुककर बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार की रात 12 बजे बादलाें की गर्जना के साथ करीब 15 मिनट की तेज बारिश हुई। इसके बाद सुबह तीन बजे फिर झमाझम बारिश हुई। शनिवार की सुबह जब लोग उठे तो हल्की बूंदाबांदी जारी थी। शनिवार को भी दिन भर बूृंदाबांदी होती रही। इसकी वजह से लोगों की दिनचर्या और कामकाज प्रभावित रहा। बाजारों में ग्राहक बेहद कम संख्या में पहुंचे, जिससे दुकानदार मायूस नजर आए।
विज्ञापन

सड़कों खासकर स्मार्ट सड़कों के किनारे और फुटपाथों पर हल्का जलभराव रहा, जिसकी वजह से राहगीरों और दुकानदारों को असुविधा रही। पुलिस लाइन, नगर निगम सहित कई कार्यालय परिसरों में भी हल्का जलभराव रहा। देहात की सड़कों का हाल सबसे खराब रहा। करीब दो बजे जनपद में करीब पांच मिनट के लिए धूप निकली। उम्मीद थी कि मौसम खुलेगा, लेकिन कुछ ही देर बार फिर बादलों ने सूरज को ढक लिया और बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि

दो दिन लगातार बारिश के बावजूद तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। जो न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 09 डिग्री सेल्सियस था वह शनिवार को बढ़कर 9.5 डिग्री पर पहुंच गया। इसी प्रकार जो अधिकतम तापमान शुक्रवार को 14 डिग्री था वह भी बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया।


------
बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरे खिले
बारिश से किसानों और बागवानों के चेहरे खिले हुए हैं। इन दिनों गेहूं और सरसों के अलावा बड़े क्षेत्रफल में गन्ना खड़ा है। इनके अलावा फूल और बंद गोभी, मूली, शलगम सहित अनेक सब्जियों की खेती भी जनपद में हो रही है। बारिश से सभी फसलों को लाभ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed