फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People performed yoga in the fire

लोगों ने योगाभ्यास कर हवन में दी आहुति

Fri, 20 Mar 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
People performed yoga in the fire
आईआईए द्वारा सुभाष चंद्र गार्डन में योग शिविर के समापन पर यज्ञ कराते पदमश्री भारत भूषण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित पांच दिवसीय योग साधना शिविर के समापन पर योग गुरू पद्मश्री डॉ. स्वामी भारत भूषण ने लोगों को योगाभ्यास कराया । योग शिविर में आए सभी लोगों ने योगाभ्यास कर हवन में आहुति दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कंपनी बाग परिसर में आयोजित योग शिविर में योग गुरू पद्मश्री डॉ. स्वामी भारत भूषण योग की महत्वपूर्ण क्रियाएं बताईं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए सभी लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए। उन्होंने योग शिविर के समापन पर मंत्रोचारण के साथ यज्ञ (हवन) कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से वातावरण में सक्रिय वायरस समाप्त हो जाते हैं। चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी के नेतृत्व में आईआईए के पदाधिकारियों ने योग गुरू डॉ. स्वामी भारत भूषण को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। चैप्टर चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, महासचिव राजेश सपरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह और कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा आदि ने भी विचार रखे। इसमें रामजी सुनेजा, केएल अरोड़ा, आरके धवन, अशोक गांधी, सुशील सडाना, नंद किशोर तलवार, अनिल अग्रवाल, योगेश कुमार, अनूप खन्ना, गौरव अरोड़ा, शरद अग्रवाल, डीके बंसल, पुनीत मिगलानी, राकेश गांधी, सतीश अरोड़ा, प्रतीक मिगलानी, रविंद्र कालडा, विपिन गांधी, मोना मिगलानी, मन्नू, सीमा सपरा, पूजा गिल्होत्रा, अंजलि मिगलानी, नीलू गांधी, सरिता तलवार, किरण खन्ना, सुषमा धवन, आशा गांधी, संगीता गिल्होत्रा, शिप्रा अरोड़ा, राखी अग्रवाल, कंवलजीत कौर, लीना गांधी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed