फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Shia community burnt effigy of Wasim Rizvi

शिया समाज के लोगों ने फूंका वसीम रिजवी का पुतला

Tue, 16 Mar 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
People of Shia community burnt effigy of Wasim Rizvi
चिलकाना। शिया समाज के लोगों ने वसीम रिजवी के खिलाफ जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड पर वसीम रिजवी का पुतला फूंका।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर के समय चिलकाना के शिया समाज के लोगों ने बड़े इमामबाड़े से बस स्टैंड तक वसीम रिजवी के खिलाफ जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मौलाना गमख्वार हैदर ने कहा कि वसीम रिजवी एक मक्कार किस्म का इंसान है, जो पहले भी इस्लाम और मुसलमानों की तौहीन कर चुका है। अब मुकद्दस किताब कुरान से छेड़छाड़ कर रहा है। इसी कारण शिया धर्मगुरुओं ने एकजुट होकर उसे मजहब से खारिज कर दिया है। वसीम रिजवी के परिजनों ने भी उसे अपने आप से अलग कर दिया है।

जुलूस बड़े इमामबाड़े को शुरू हुआ जो पहले सुल्तानपुर पहुंचा। इसके बाद मुख्य बाजारों से नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी बस स्टैंड पर पहुंचे। बस स्टैंड पर उन्होंने वसीम रिजवी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला जलाया। इनमें मौलाना हसन तुराबी, सैयद तारीफ हुसैन, आजम, एहते शाम, दानिश, आजम हुसैन, दानिश, सलमान, वसीम जैदी, फरमान, सलमान हैदर, अरमान जैदी, आसिफ, लियाकत कुरैशी, आतिफ जैदी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed