UP: दो प्रधान व सभासद समेत मुस्लिम समाज के लोग भाजपा में हुए शामिल, लोकसभा चुनाव में दिखेगा असर
Saharanpur News : सहारनपुर में दो ग्राम प्रधानों व एक सभासद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा ज्वॉइन की है। इसका असर लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।
विस्तार
भाजपा के बेहट विधानसभा क्षेत्र मिलन समारोह में दो ग्राम प्रधानों व एक सभासद समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक नरेश सैनी ने सभी को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर स्थित भाजपा नेता साहब सिंह पुंडीर के प्रतिष्ठान पर आयोजित समारोह में पूर्व विधायक नरेश सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। डीसीडीएफ के चेयरमैन व बेहट विधानसभा क्षेत्र संयोजक सोनेंद्र राणा ने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा क्षेत्र चुनाव की तैयारियों में जुट जाने की अपील की। समारोह में जिला पंचायत सदस्य बिजेंद्र कश्यप, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी, भाजपा नेता संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी ने भी विचार रखे।
यह भी पढ़ें: UP: बेहद खतरनाक हैं खालापार से बरामद बम, एक घर उड़ाने के लिए काफी थी एक बोतल, नेपाल से है कनेक्शन
यह हुए भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल होने वाले रवासौली के ग्राम प्रधान अतीक अहमद, भोजेवाला के ग्राम प्रधान अली हसन व बेहट नगर पंचायत के सभासद शाह फरहान समेत पीरजी खालिक, हफीज रहमान, राशिद, नदीम, कामिल, कादिर आदि रहे। समारोह में जिला पंचायत सदस्य हंसराज गौतम, मुजफ्फराबाद ब्लाॅक प्रमुख के पति योगेश पुंडीर, युवा मोर्चा के जिला मंत्री विजेंद्र सैनी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मुल्कीराज सैनी, अंकित शर्मा, मिर्जा फजलुर्रहमान, मुख्त्यार आलम, मेहताब पीरजादा आदि शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: टाइम बम से खलबली: स्लीपर सेल मॉड्यूल या चुनाव में दंगों की तैयारी? IB को इन सवालों के जवाबों की तलाश