फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Barsi village do not do Holika Dahan

Saharanpur News: बरसी गांव के लोग नहीं करते होलिका दहन

Tue, 07 Mar 2023 07:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 07:19 AM IST
विज्ञापन
People of Barsi village do not do Holika Dahan
ग्राम प्रधान आदेश चौधरी
-किदवंती-होलिका दहन से झुलसते हैं भगवान शंकर के पैर
विज्ञापन

-महिलाएं दूसरे गांव में जाकर करती हैं पूजन
-बरसी में महाभारत कालीन शिव मंदिर
फोटो समाचार -
अमरीश कुमार
सहारनपुर/तीतरों। त्योहार मनाने की अपनी अलग परंपरा है। जिसमें इतिहास के साथ-साथ पौराणिक मान्यताएं भी समाहित हैं। सहारनपुर का गांव बरसी ऐसा है, जहां पर होलिका दहन नहीं होता। किवदंती है कि यहां होलिका दहन से भगवान शंकर के पैर झुलसते हैं। इसलिए यहां की महिलाएं दूसरे गांव में जाकर होली पूजन करती हैं।
जनपद मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर गंगोह-नानौता मार्ग पर ग्राम बरसी में महाभारत कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर स्थित है। गांव का इतिहास महाभारत कालीन माना जाता है। मान्यता है कि शिव मंदिर की स्थापना पांडवों ने अज्ञातवास की समाप्ति पर की थी। बताया जाता है कि दिन के समय युधिष्ठिर, अर्जुन, नकुल, सहदेव ने बड़ी-बड़ी शिलाओं से एक पहाड़ी पर इस मंदिर का निर्माण किया था।
विज्ञापन

सायं काल में यहां पहुंचे भीम ने अपनी गदा से मंदिर का द्वार दक्षिण-पश्चिम दिशा में कर दिया था। महाभारत काल से पूर्व में यहां होलिका दहन होता था। शिव मंदिर के पुजारी नरेंद्र गिरि ने बताया कि गांव में होलिका दहन करने पर भगवान शंकर के पैरों में छाले पड़ जाते हैं, जिसके निशान भी तब मंदिर में दिखाई देते थे, तभी से यहां होलिका दहन नहीं किया जाता। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
--महिलाएं दूसरे गांव में जाकर करती हैं पूजा
ग्राम प्रधान आदेश चौधरी बताते हैं कि भगवान शिव के पैर न झुलसें, इसके लिए शादीशुदा बेटी होली पर गांव आती है, लेकिन यहां पर होलिका पूजन नहीं होता है। बेटियां, नव विवाहिताएं होलिका पूजन करने के लिए पड़ोस के गांव टिकरौल में जाती हैं। वहां पर होली पूजन कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए भगवान विष्णु से कामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed