Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maternal anemia and mental stress are leading to a decline in newborn birth weight.

Saharanpur News: मां में खून की कमी और मानसिक तनाव, घट रहा नवजातों का वजन

Fri, 13 Nov 2026 01:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Maternal anemia and mental stress are leading to a decline in newborn birth weight.
सहारनपुर। मां में खून की कमी और गर्भावस्था के दौरान मानसिक तनाव का असर नवजातों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला महिला अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) और मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) की रिपोर्ट में यह चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। 10 महीने में अस्पताल में हुए 7536 प्रसव में से 2100 नवजात ऐसे मिले, जिनका जन्म के समय वजन ढाई किलोग्राम से कम था। कम वजन के नवजातों की बढ़ती संख्या डॉक्टरों के साथ ही अभिभावकों की चिंता भी बढ़ा रही है।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में जन्म के समय कम वजन वाले नवजातों को एसएनसीयू और एमएनसीयू में भर्ती किया जाता है। दोनों यूनिट में करीब 25 वार्मर की व्यवस्था है, जहां नवजातों को विशेष निगरानी में रखा जाता है। अस्पताल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जनवरी से 31 अक्तूबर तक कुल 7536 प्रसव हुए। इनमें 2100 नवजातों का वजन 2.50 किलोग्राम से कम पाया गया। वहीं, 700 से 900 ग्राम वजन वाले दो नवजातों की स्थिति बेहद संवेदनशील थी। इतने कम वजन वाले बच्चों के फेफड़े पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते। ऐसे में उन्हें सांस लेने में परेशानी, संक्रमण और शरीर का तापमान नियंत्रित रखने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन


-------
-- कम वजन वाले बच्चों की तीन श्रेणियां
- एलबीडब्ल्यू (लो बर्थ वेट) - जन्म के समय वजन डेढ़ से ढाई किलो (1500 से 2499 ग्राम) के बीच।

- वीएलबीडब्ल्यू (वेरी लो बर्थ वेट) - जन्म के समय वजन एक से डेढ़ किलो (1000 से 1499 ग्राम) के बीच।

- ईएलबीडब्ल्यू (एक्सट्रीमली वेरी लो बर्थ वेट) - जन्म के समय वजन एक किलो (1000 ग्राम से 700 ग्राम) से भी कम।

-------
- ये हैं कम वजन के प्रमुख कारण

मां में खून की कमी, कम उम्र या अधिक उम्र होना, घरेलू कलह, मानसिक तनाव, उच्च रक्तचाप, मिनरल और विटामिन की कमी, मां का कमजोर होना, हृदय, किडनी, मधुमेह और थायराइड संबंधी बीमारियां, धूम्रपान और प्रदूषण का असर।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

-- गर्भावस्था में जांच और पोषण जरूरी

जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. इंद्रा सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करानी चाहिए। हीमोग्लोबिन की जांच के साथ आयरन और कैल्शियम की गोलियों का नियमित सेवन जरूरी है। संतुलित भोजन, हरी सब्जियां, दालें, फल और प्रोटीनयुक्त आहार मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण हैं।


-------
-- रोजाना चार से पांच नवजात हो रहे भर्ती

महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह ने बताया कि एमएनसीयू और एसएनसीयू में प्रतिदिन औसतन चार से पांच नवजात कम वजन के कारण भर्ती किए जा रहे हैं। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यदि नहीं दिया गया तो यह समस्या बढ़ती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed