फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People of Assam, Himachal and Uttarakhand are improving their health with eggs from Saharanpur

Saharanpur News: सहारनपुर के अंडों से सेहत बना रहे असम, हिमाचल और उत्तराखंड के लोग

Mon, 20 Apr 2026 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
People of Assam, Himachal and Uttarakhand are improving their health with eggs from Saharanpur
छुटमलपुर के ग्राम नोसरहेड़ी स्थित पोल्ट्री फार्म।
- जिले में प्रतिदिन 25 लाख अंडों का हो रहा उत्पादन, उत्तर प्रदेश में है नंबर वन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सहारनपुर के अंडों से हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और असम सहित कई राज्यों के लोग सेहत बना रहे हैं। जनपद में प्रतिदिन करीब 25 लाख अंडों का उत्पादन होता है, जिसकी वजह से सहारनपुर प्रदेश में पहले पायदान पर है। अंडा उत्पादन को और बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
शनिवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति के शानदार क्रियान्वयन के लिए सहारनपुर को पुरस्कार मिला है। सर्वाधिक लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने के लिए सहारनपुर के अधिकारी सम्मानित किए गए हैं। जिले में वर्तमान में उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत 76 फार्म स्थापित हैं। वहीं नीति 2023 के तहत 54 फार्म स्थापित हैं। इनमें प्रतिदिन अंडा उत्पादन होता है। इसके साथ ही तीन बड़े फार्म ब्रीडर के भी हैं। इन फार्म की क्षमता 30 हजार चूजे उत्पादन की है। इन सभी को नई विकास नीति के तहत तीन गुना करने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए नई बड़ी यूनिट के निर्माण का भी प्रस्ताव भी भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले में कई यूनिट ऐसी हैं, जिनमें हर दिन छह से सात लाख अंडे उत्पादित होते हैं। इनमें भी बढ़ोत्तरी की तैयारी है। फिलहाल 1.80 करोड़ वाली 40 यूनिट हैं। इनमें तीस-तीस हजार मुर्गियां हैं। 70 लाख वाली 100 यूनिट हैं। इनमें दस-दस हजार मुर्गियां हैं। पशुपालन विभाग की मंशा जिले में वर्तमान उत्पादन को तीन गुना तक बढ़ाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 110 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद

जिले में जारी किए गए लेटर ऑफ कंफर्ट से प्रशासन को 110 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद है। 51 में से 28 फर्म पूरी तरह से क्रियाशील हो चुके हैं। 23 फर्म निर्माणाधीन हैं।


- वर्जन
अंडा उत्पादन में सहारनपुर प्रदेश में पहले नंबर पर है। जिले से कई राज्यों में अंडा निर्यात होता है। वर्तमान में प्रतिदिन 25 लाख अंडों का उत्पादन हो रहा है। इसे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. एमपी सिंह गौर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed