फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People lock the MRF Center

लोगों ने एमआरएफ सेंटर पर ताला जड़ा

Fri, 05 Mar 2021 09:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 09:16 PM IST
विज्ञापन
People lock the MRF Center
लोगों ने एमआरएफ सेंटर पर ताला जड़ा
विज्ञापन

सहारनपुर। खलासी लाइन क्षेत्र की दुर्गापुरी कॉलोनी में नगर निगम की ओर से संचालित एमआरएफ (मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर को लेकर लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान शुक्रवार को कुछ लोगों ने सेंटर के गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद ताला तुड़वाया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि एमआरएफ सेंटर की वजह से मोहल्ले में गंदगी फैलेगी। उधर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने बताया कि कचरे के निस्तारण के लिए शहर में एमआरएफ सेंटर बनाए गए हैं। खलासी लाइन में सेंटर कई माह से चल रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत इसके सुंदरीकरण के लिए काम शुरू किया गया है, जिसे लेकर लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि एमआरएफ सेंटर से गंदगी नहीं फैलेगी, बल्कि गंदगी दूर होगी।
विज्ञापन

--------
नगरायुक्त से की वेतन वृद्घि की मांग
सहारनपुर। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल सोनी आजाद के नेतृत्व में नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह से मिला। उन्होंने ठेके पर काम कर रहे सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाकर 336 रुपये प्रतिदिन करने की मांग की। नगरायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत निर्देशित किया। उधर, अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के पदाधिकारी भी जिलाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि के नेतृत्व में ठेेका सफाईकर्मियों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर नगरायुक्त से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed