{"_id":"623cac79a9b8253a6839ef28","slug":"people-got-burning-in-the-eyes-and-difficulty-in-breathing-in-a-village-of-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: अचानक आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ, गांव में मचा हाहाकार, सूचना पर दौड़े अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: अचानक आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ, गांव में मचा हाहाकार, सूचना पर दौड़े अफसर
Thu, 24 Mar 2022 11:08 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:08 PM IST
सार
अचानक अहमदपुर गांव के लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इससे गांव में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में सरसावा के नकुड़ रोड स्थित गांव अहमदपुर सादात में देर रात साढ़े नौ बजे के करीब अचानक कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी ने बताया कि गांव के समीप से भूमिगत डीजल पेट्रोल तथा गैस की पाइप लाइन गुजर रही है, जहां गैस की लीकेज होने से यह समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
गुरुवार देर रात अचानक अहमदपुर गांव के लोगों को आंखों में जलन तथा सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जब ये समस्या बढ़ने लगी तो पूरे गांव में हड़कंप जैसी स्थिति हो गई। इसी बीच किसी ने सरसावा पुलिस को भी सूचना दी कि गांव के समीप से गुजर रही भूमिगत गैस पाइपलाइन से गैस का रिसाव होने के कारण लोगों को बड़ी संख्या में परेशानी हो रही है। जानकारी मिलते ही रात में ही एसडीएम अजय कुमार, सीओ नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर तथा सरसावा पुलिस मौके पर पहुंची तथा गैस पाइपलाइन से जुड़े अधिकारियों को बुलाकर जांच करवाई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: रुला देंगी ये तस्वीरें: आखिर मासूम ने किसी का क्या बिगाड़ा था, खौफनाक तरीके से उतारा मौत के घाट, नहीं कांपे हत्यारों के हाथ
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा ने बताया कि प्रथम दृष्टया गैस पाइप लाइन में रिसाव का कोई संकेत नहीं मिला है। वहीं, बड़ी तेजी से फैली दुर्गंध के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिससे दुर्गंध के सही स्रोत का पता लग सके।
यह भी पढ़ें: बड़ी उपलब्धि: मेरठ के शीशराम ने जीता पीएम मोदी का दिल, दिलचस्प है सेना के टैंक ठीक करने से पद्मश्री तक का सफर, तस्वीरें