{"_id":"698b68a5bf6cea1e6204fa6c","slug":"people-get-relief-due-to-opening-of-temporary-road-from-chilkana-to-gandevad-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-169154-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चिलकाना-गंदेवड अस्थाई मार्ग चालू होने से लोगों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चिलकाना-गंदेवड अस्थाई मार्ग चालू होने से लोगों को राहत
विज्ञापन
चिलकाना। चिलकाना-गंदेवड मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य के चलते बंद किए गए अस्थाई मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने करीब 10 दिन बाद पुनः खोल दिया। मार्ग खुलने से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों को काफी राहत मिली है।
पुलिया निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से अस्थाई मार्ग बंद कर दिया गया था। इससे ग्रामीणों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों को लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा था। इस दौरान मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र का मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे रोजाना सैकड़ों वाहन गुजरते हैं।
अस्थायी मार्ग चालू होने से अब आवागमन फिर से सुचारू हो गया है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से पुलिया निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा न हो। विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही पुलिया का कार्य पूरा कर स्थायी रूप से आवागमन सुचारु कराया जाएगा।