Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   People are troubled due to closure of reservation work at railway station

Saharanpur News: रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कार्य बंद होने से लोग परेशान

Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
People are troubled due to closure of reservation work at railway station
देवबंद। रेलवे स्टेशन पर आरक्षण कार्य पिछले करीब एक सप्ताह से बंद है। जिस कारण लोग आरक्षण नहीं करा पा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई है, जिस कारण आरक्षण कार्य बंद पड़ा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम और सिद्धपीठ श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर के कारण देवबंद का अपना महत्व है। यहां मदरसे में देश के कोने-कोने से छात्र पढ़ने के लिए आते हैं तो, वहीं मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन करने आते हैं। दूरदराज से आने वाले लोग ट्रेनों में आरक्षण कराते हैं। आरक्षण कार्य सप्ताह भर से बंद पड़ा है, जिस कारण लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष विवेक तायल, प्लाईवुड एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश सिंघल, व्यापारी नेता मनोज सिंघल, उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष चौधरी ओमपाल सिंह, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार व गुरजोत सिंह सेठी ने रेलवे अधिकारियों से बंदी पड़ी आरक्षण व्यवस्था को शीघ्र दुरूस्त कराने की मांग की है। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि सिस्टम में आई तकनीकी खराबी के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जल्द ही लोगों को परेशानी से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed