{"_id":"682a1f2c4f033d730807216c","slug":"people-are-becoming-aware-demand-for-srianna-products-is-increasing-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-149707-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जागरूक हो रहे लोग, बढ़ रही श्रीअन्न उत्पादों की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जागरूक हो रहे लोग, बढ़ रही श्रीअन्न उत्पादों की मांग
Sun, 18 May 2025 11:25 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 18 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कोरोना के बाद से लोग सेहत के प्रति अधिक जागरूक हुए हैं। इसके चलते उनका रुझान श्रीअन्न के उत्पादों की ओर बढ़ रहा है। जनपद के कई कृषक उत्पादक संगठन श्रीअन्न के विभिन्न उत्पाद तैयार कर उसको ऑनलाइन माध्यम से बेचकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।
बाजरा, सवां, कोदो, जौ, कंगनी, ज्वार, रागी (श्रीअन्न) की पौष्टिकता के चलते सेहत के प्रति जागरूक लोगों में इनके प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। कई कृषि उत्पादक संगठन श्रीअन्न में शामिल अनाज का आटा, बिस्किट, नमकीन, चिप्स आदि को तैयार कर बाजार में बेच रहे हैं। इनकी सबसे अधिक मांग महानगरों में है।
यह एफपीओ इन उत्पादों को ऑनलाइन बेचकर अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। ग्राम जड़ौदा पांडा स्थित कृषक उत्पादक संगठन बाउल एंड राइस फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नितीश त्यागी ने बताया कि श्रीअन्न के उत्पादों का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। इसकी बड़ी वजह लोगों का सेहत के प्रति अधिक जागरूक होना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उनकी अधिकांश बिक्री महानगरों में होती है। उनके पास श्रीअन्न उत्पादों के दिल्ली, एनसीआर, चंड़ीगढ़ और देहरादून आदि से ऑनलाइन ऑर्डर आते हैं। इनमें सबसे अधिक मांग विभिन्न आटे, बिस्किट और नमकीन की रहती है।
ग्राम सीड़की स्थित कृषक उत्पादक संगठन सहारनपुर एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविकांत का कहना है कि वह एक से तीन किलो की पैकिंग में श्रीअन्न का आटा सहित अन्य उत्पाद बेच रहे हैं।
इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। उनके पास भी अधिकांश ऑर्डर ऑनलाइन ही आ रहे हैं। वे श्रीअन्न के उत्पादों की सप्लाई सीधे ग्राहकों को कर रहे हैं।