फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Peasants' livelihood and struggle won

किसानों की जिजीविषा और संघर्ष की जीत हुई

Thu, 09 Dec 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Peasants' livelihood and struggle won
किसान नेता श्यामवीर त्यागी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के बाद एमएसपी पर कानून बनाने के लिए एक कमेटी के गठन की घोषणा के बाद किसान संगठनों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया है। किसान संगठन इसे अपनी जीत बता रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए तीन कृषि कानूनों से आक्रोशित किसानों ने इसके विरोध में आंदोलन शुरू किया था। इसको लेकर गत वर्ष 26 नवंबर से किसान गाजीपुर, सिंघु से लेकर टिकरी बॉर्डरों पर डट गए थे। किसान आंदोलन ने कई उतार चढाव देखे। जनपद से बड़ी संख्या में किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में भागेदारी की, साथ ही जनपद में भी कई बार धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन के दौरान शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने लगातार धरना जारी रहा। जनपद के किसानों ने बड़ी संख्या में दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन में शिरकत की और भंडारा भी चलाया। कृषि कानूनों की वापसी के बाद अब एमएसपी फसल खरीद की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित अन्य मांगों पर विचार करने के लिए कमेटी के गठन की घोषणा के बाद आंदोलन स्थगित होने से किसानों में हर्ष है। किसान संगठन का कहना है कि यह किसानों की जीत है, अब घर वापसी होगी।
विज्ञापन

किसानों की जीत
कृषि कानूनों की वापसी के बाद एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के लिए कमेटी के गठन की घोषणा किसान आंदोलन की जीत है। 378 दिन तक लंबे चले आंदोलन का अनुशासित रहना बड़ी उपलब्धि है। किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बाद चौधरी राकेश टिकैत किसानों के बड़े नेता के तौर पर उभरे हैं। - चौधरी विनय कुमार, जिलाध्यक्ष भाकियू।
विज्ञापन
विज्ञापन

अहिंसात्मक तरीके से चला आंदोलन
तमाम उतार चढ़ाव के बावजूद किसान आंदोलन अहिंसात्मक तरीके से चला। आंदोलन को सफल बनाने में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कड़ी तपस्या की। किसानों की जिजीविषा और संघर्ष की जीत हुई है। सरकार को किसानों की बात मानने को मजबूर होना पड़ा। यह जीत शहीद हुए किसानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
नवीन राठी, मंडल अध्यक्ष भाकियू।
भरोसे पर स्थगित हुआ आंदोलन
सरकार द्वारा एमएसपी पर कानून बनाने सहित अन्य मांगों के लिए कमेटी के गठन की घोषणा पर आंदोलन स्थगित हुआ है। अब गेंद सरकार के पाले में हैं। किसान संगठनों ने तो केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन पर आंदोलन को स्थगित कर दिया है। अब सरकार सकारात्मक रुख के साथ किसानों की मांगों को पूरा करे।
- नीरज चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव युवा भाकियू (अंबावत)।
फसलों का लाभकारी मूल्य मिले
किसान सिर्फ एमएसपी की गारंटी से संतुष्ट होने वाले नहीं हैं। उन्हें फसलों का लाभकारी मूल्य चाहिए। जिन 23 फसलों का एमएसपी घोषित होता है सरकार उनकी खरीद कराए। सरकार द्वारा गठित होने वाली कमेटी में सभी किसान संगठनों का प्रतिनिधित्व हो। कोई भी निर्णय करते समय छोटे किसानों का विशेष ख्याल रखा जाए।

- श्यामवीर त्यागी, प्रांतीय संयोजक (गन्ना) भारतीय किसान संघ।

किसान नेता विनय कुमार

किसान नेता विनय कुमार- फोटो : SAHARANPUR

किसान नेता नीरज चौधरी

किसान नेता नीरज चौधरी- फोटो : SAHARANPUR

भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी

भाकियू मंडल अध्यक्ष नवीन राठी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed