फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Peaceful counting of votes, will continue today

शांतिपूर्ण हुई मतगणना, आज भी रहेगी जारी

Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Peaceful counting of votes, will continue today
सहारनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को जिलेभर में 11 स्थलों पर मतगणना शांतिपूर्ण चली। रात करीब सात बजे तक जिले की 884 ग्राम पंचायतों में 125 से ज्यादा की मतगणना पूरी हो गई थी। देर रात तक और आज (सोमवार) को भी मतगणना जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान के 884, ग्राम पंचायत सदस्यों के 11,262, बीडीसी के 1207 और जिला पंचायत सदस्य के 49 पदों को मिलाकर कुल 13402 पदों पर जनप्रतिनिधि की घोषणा होगी। मतगणना के दौरान चुनाव प्रेक्षक रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, एसएसपी डाक्टर एस चनप्पा सहित तमाम अधिकारी भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। कई मतगणना स्थलों पर प्रत्याशी और उनके एजेंटों की भारी भीड़ जमा रही और लंबी लाइन में एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़ा होना पड़ा। मतगणना केंद्रों पर कोविड नियमों का पालन कराने के लिए मुख्य गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग और तापमान चेक कराया गया। प्रत्याशी और उनके एजेंटों को कोविड की निगेटिव जांच रिपोर्ट देखकर ही भीतर प्रवेश दिया गया। देवबंद में जांच के दौरान पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले, जिन्हें होम आइसोलेशन में भेजा गया। वहीं रामपुर मनिहारान में सेक्टर मजिस्ट्रेट चक्कर खाकर गिर गए। उधर, मतगणना कक्षों में सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नहीं हुआ। प्रत्याशी और उनके एजेंट बगैर सोशल डिस्टेंसिंग के खड़े रहे।
विज्ञापन

मतगणना स्थल पर ही अदा की नमाज (फोटो संख्या 17बी)
सहारनपुर। बलियाखेड़ी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों की मतगणना सहारनपुर में कलसिया रोड स्थित जेवी जैव इंटर कॉलेज में हुई। मतगणना में कई प्रत्याशी और उनके एजेंट ऐसे थे, जो रोजे से थे। उन्होंने रोजा इफ्तार से पहले मतगणना स्थल पर नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed