फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Payment of outstanding cane price including interest

विभिन्न मांगों को लेकर डीएम से मिले भाकियू कार्यकर्ता

Thu, 04 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Payment of outstanding cane price including interest
जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे किसान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बकाया गन्ना मूल्य और गेहूं खरीद का तत्काल भुगतान कराने सहित अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम अखिलेश सिंह ने मुलाकात की। डीएम ने किसानों के सभी वाजिब मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को किसानों के साथ ही संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में भाकियू पदाधिकारियों ने डीएम से किसानों की समस्याओं का त्वरित हल कराए जाने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं होने से किसान बेहद परेशान हैं। तत्काल मय ब्याज बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान कराया जाए। उन्होंने सहकारी साधन समितियों मे यूरिया खाद उपलब्ध कराने, सरकारी गेहूं खरीद का जल्द भुगतान कराने, सहकारी समितियों में नए सदस्य किसानों के ऋण स्वीकृत कराने आदि मांग की। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर जनपद के किसानों की भूमि का रेलवे और सड़क के लिए अधिग्रहण किया गया है, जिससे कई जगह चकमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। ऐसे जगहों पर किसानों को अपने खेत आने जाने के लिए चकमार्ग दिलवाए जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि सभी वाजिब समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने एआर कोआपरेटिव को सहकारी साधन समितियों में यूरिया खाद शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ताओं और संबंधित अधिकारियों की बैठक कर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी चरण सिंह, चौधरी अशोक कुमार, प्रदीप शर्मा, चौधरी मेवाराम, चौधरी मुकेश तोमर, संजय, प्रदीप कुमार राणा , तेल्लू राम, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed